डॉक्टरों को इस हुलिए में देखा है आपने? देखें मजेदार तस्वीरें
सिर पर ऊंची टोपी और मुंह में लॉलीपॉप रखकर केजीएमयू के छात्रों को पोपटलाल बनाया गया। देखें तस्वीरें क्यों हुआ ये सब...
डॉक्टरों को इस हुलिए में देखा है आपने? देखें मजेदार तस्वीरें
केजीएमयू के स्वर्णिम इतिहास में शामिल एक और परंपरा से 2015 बैच के छात्र-छात्राएं सोमवार को रूबरू हुए। जिन सीनियर्स से बचने के लिए उन्हें हॉस्टल से कक्षाओं में सिक्योरिटी गार्ड्स की देखरेख में लाया जाता था, वही उन्हें स्कॉर्ट करते हुए साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर तक ले गए।
डॉक्टरों को इस हुलिए में देखा है आपने? देखें मजेदार तस्वीरें
मुंह में लॉलीपॉप और सिर पर जोकरों वाली टोपी लगाए जूनियर छात्र पोपटलाल बने थे तो छात्राएं क्राउन लगाकर क्वीन। मौका था केजीएमयू के नवागंतुकों की फ्रेशर्स पार्टी का।
डॉक्टरों को इस हुलिए में देखा है आपने? देखें मजेदार तस्वीरें
साइंस कन्वेंशन सेंटर पहुंचे सीनियर्स ने सभी जूनियर्स का टीका लगाकर स्वागत किया। इसके बाद शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्ती की। केजीएमयू के सभी कार्यक्रमों में अपने गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर देने वाले एनॉटमी विभाग के हेड प्रो. एके श्रीवास्तव ने फ्रेशर्स पार्टी में हलुआ वाला आ गया गीत गया।
डॉक्टरों को इस हुलिए में देखा है आपने? देखें मजेदार तस्वीरें
इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन गाने पेश किए। प्रो. एके श्रीवास्तव को 2014 बैच ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।