ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
बीकेटी में सीतापुर रोड पर रविवार रात नंदना गांव में पुराने फौजी ढाबा के पास बेकाबू रोडवेज बस र्ने इंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में जाकर पलट गई।
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्राली चालक व एक अन्य मजदूर घायल हो गया। बस में सवार 12 यात्री गंभीर व 42 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से भाग निकले।
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
पुलिस के मुताबिक, सीतापुर रोड पर रात साढ़े बारह बजे सीतापुर से लखनऊ आ रही बस्ती डिपो की रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक राकेश कुमार, मजदूर रामखेलवान व बलराम निवासी सीतापुर संदना नीचे दब गए। पुलिस व ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला। बलराम उर्फ बलि की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार लालचंद्र, उसकी पत्नी बेलावती, पुत्री सोनी, रेनू सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बस, एक की मौत, 56 घायल, तस्वीरें
जबकि हरिलाल उसकी पत्नी शीला, भांजा विनोद व मायानाथ, मुकेश कुमार, भुल्लर, मुनार, राजपति, सुज्जावती, कल्लू,कमरुद्दीन, रिंकू, बरातीलाल, सुभान अली अभिनाश, गोपाल, मोनू, सुशील कुमार, बेदप्रकाश, पार्वती, सुरेश, उमराव, सलमान, मोहित, जगरानी, पिंकू, राजाराम, मनीष, गोलू, सोनू, गीतादेवी, बबली, सुमित कुमार, फूलकली, जसमीत, गप्पू, राजेश कुमार, महेश बलराम, सुषमा सहित 42 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।