फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें इस तरह अमेठी में रच बस गई हैं स्मृति ईरानी, जिले को दी 32 करोड़ की सौगात

Wed, 28 Aug 2019 10:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pics of smriti irani one day amethi visit.
अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

2014 में चुनाव हारने के बाद भी स्मृति ईरानी लगातार अमेठी आती रहीं और यहां के लोगों के लिए काम करना जारी रखा। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की इस गढ़ में भाजपा को भारी मतों से जीत दिला दी।



बुधवार को जब वह अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर थीं तो उन्होंने जिले में 32 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान वह अमेठी के लोगों से भी मिलीं और उनके दुख दर्द बांटे।

Pics of smriti irani one day amethi visit.
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
स्मृति ने बुधवार को विकास भवन के पास आयोजित एक कार्यक्रम में 18.47 करोड़ रुपये लागत की छह योजनाओं का लोकार्पण व 13.25 करोड़ रुपये लागत की चार योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमेठी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए वे प्रयासरत रहेंगी। कार्यक्रम में सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। (गौरीगंज के दरपीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बच्चे को अन्नप्राशन करवातीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।)
Pics of smriti irani one day amethi visit.
स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

शहर से सटे चौहनापुर में नवनिर्मित फायर स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार दोपहर बाद पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने बटन दबाकर 32 करोड़ रुपये लागत की छह योजनाओं का लोकार्पण व चार का शुभारंभ किया। (दरपीपुर में एक बच्चे को पढ़ातीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।)

विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of smriti irani one day amethi visit.
- फोटो : amar ujala

योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि अमेठी की जनता के साथ छल करने का समय समाप्त हो चुका है। अमेठी के लोगों ने उनके नेतृत्व में जो भरोसा जताया है वे उसकी पाई-पाई अदा करेंगी।

स्मृति ने जिले के सभी ब्लॉकों में फायर स्टेशन, प्रत्येक न्याय पंचायत में हेल्थ वेलनेस सेंटर बनवाने के साथ ही परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प करने की बात कही। स्मृति ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि असैदापुर में बनकर तैयार जिला अस्पताल शुरू हो तो उसमें अत्याधुनिक बर्न यूनिट भी संचालित हो। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्मृति ने फायर स्टेशन परिसर में कल्पवृक्ष भी रोपा।

विज्ञापन
Pics of smriti irani one day amethi visit.
- फोटो : amar ujala

इस मौके पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश पासी, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, अमेठी विधायक गरिमा सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के अलावा डीएम प्रशांत शर्मा, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, सीडीओ प्रभुनाथ व सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव मंच पर मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed