{"_id":"66c845366ff11f124d0e70ba","slug":"pics-of-sipahi-bharti-exam-2024-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थी बोले- परीक्षा केंद्रों के भीतर भी रही कड़ी निगरानी, सख्ती से हुई तलाशी, Pics","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थी बोले- परीक्षा केंद्रों के भीतर भी रही कड़ी निगरानी, सख्ती से हुई तलाशी, Pics
यूपी पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शुक्रवार को आयोजित परीक्षा की पहली पाली के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार परीक्षा केंद्रों के अंदर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले उनकी तलाशी भी सख्ती से हुई साथ ही एडमिट कार्ड का मिलान करते हुए आईडी से फोटो का भी मिलान किया गया है।
राजधानी लखनऊ में 81 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए 39062 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 10947 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 28115 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान प्रशासन परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आया। यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार खुद लखनऊ के गोमती नगर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा और सुरक्षा की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
केंद्र का जायजा लेकर निकले डीजीपी ने कहा कि पूरी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में लगी है। किसी भी विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी परीक्षा गड़बड़ी में लिप्त होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ और इंटेलिजेंस समेत सभी एजेंसियां परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में जुटी हैं।
3 of 7
काजल पांडेय व शिवम कुशवाहा।
- फोटो : amar ujala
हरदोई से लखनऊ परीक्षा देने आईं काजल पांडेय ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार गणित और हिंदी सामान्य थी, जबकि जनरल स्टडीज और रीजनिंग थोड़ी कठिन थी। औरैया से लखनऊ परीक्षा देने आये शिवम कुशवाहा ने बताया कि जीके के सवाल कठिन थे। जिसने भी रेगुलर पढ़ाई नहीं की होगी उसको बहुत ज्यादा दिक्कत हुई होगी। शिवम ने गणित के भी कुछ सवाल कठिन बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : amar ujala
दूसरी पाली के अभ्यर्थियों ने पहली पाली के अभ्यर्थियों से चर्चा की। प्रश्न पत्र की तस्वीर भी खींची।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
परीक्षा का आयोजन 23 से 31 अगस्त तक पांच दिनों में किया जा रहा है जिसके लिए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।