फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSSSC: सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश, पर्स, बेल्ट के साथी ज्वैलरी तक उतरवा ली गई, तस्वीरें

Sun, 16 Oct 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Oct 2022 11:48 AM IST
विज्ञापन
Pics of second day of PET Exam of UPSSSC.
- फोटो : amar ujala

यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दूसरे दिन भी जिले में 106 केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर वही व्यवस्थाएं रहीं। सुबह दूसरे जिलों अम्बेडकर नगर, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, आजमगढ़ और बलरामपुर से आए परीक्षार्थी अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की जुगत में दिखे। टैक्सी, ऑटो, ई रिक्शा जिसको जो मिला उससे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगा। परीक्षा केंद्र पर सघन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।



अभ्यार्थियों के पर्स, बेल्ट, चाबी, सिक्के, घड़ी और ज्वैलरी उतरवा लिए गया। बालिकाओं की चेन पायल तक जमा करने के बाद एंट्री दी गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर काउंटर बनाए हुए थे जहां पर अभ्यर्थियों द्वारा सामग्री जमा करने की मशीन देखने को मिली।

वहीं, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले से सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट बंद होने लगे। ऐसे में जो परीक्षार्थी इसके बाद पहुंचे वे अपने आप को प्रवेश दिलाने की गुहार लगाते दिखे। कहीं पर कुछ देर के लिए प्रवेश दे दिया गया तो कहीं पर अभ्यर्थियों को बिल्कुल ही मना कर दिया गया।

ऐसे में कई परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थी मायूस वापस लौट गए। गौरतलब है कि शनिवार को दो पाली में आयोजित परीक्षा में 72 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को भी दो पाली में परीक्षा है जिसके लिए करीब एक लाख 20 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

Pics of second day of PET Exam of UPSSSC.
- फोटो : amar ujala
कई परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के जूते उतरवा लिए गए। लड़कियों को ज्वेलरी तक हटानी पड़ी।
Pics of second day of PET Exam of UPSSSC.
- फोटो : amar ujala
परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का सुबह से ही केंद्रों के बाहर पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह साढ़े सात बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ लगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of second day of PET Exam of UPSSSC.
- फोटो : amar ujala

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के लिए इंतजार करते अभ्यर्थी।

विज्ञापन
Pics of second day of PET Exam of UPSSSC.
- फोटो : amar ujala

पीईटी परीक्षा का आयोजन शनिवार और रविवार दो दिन किया गया है। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा में 66 प्रतिशत और दूसरी पाली में 67 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed