फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेठी में राहुल गांधी ने ग्रामीणों संग ली चाय की चुस्कियां, तस्वीरों में देखें उनका अंदाज

Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
pics of rahul gandhi amethi visit first day.

दो दिवसीय अमेठी दौरे के पहले दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीणों संग चौपाल लगाई तो किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और सरकार आने पर उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र सरकार ने अमेठी से फूड पार्क छीन लिया। अगर फूड पार्क बनता तो किसान अपना माल यहीं बेचता साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलता। उन्होंने कहा कि अगर 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो वो अमेठी में फूड पार्क लगाएंगे।

pics of rahul gandhi amethi visit first day.

किसान गोष्ठी में शामिल होने जैनबगंज जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उरेरमऊ व तेवसी गांव में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। राहुल ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से गांव में अब तक हुए विकास कार्यों के साथ ऐसे कामों की जानकारी ली जिनके होने से लोगों को ज्यादा सुविधा मिल सके। सांसद उरेरमऊ में कार्यकर्ता नरेश यादव के घर पर एकत्र स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मिले। समूह की महिलाओं से उनका हाल-चाल जानने के अलावा राहुल ने किए जाने वाले काम और उसमें आने वाली कठिनाइयों को जानने की भी कोशिश की।

pics of rahul gandhi amethi visit first day.

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व की सरकार के दौरान उन्होंने अमेठी को छह राष्ट्रीय राजमार्ग दिए। अब भाजपा इन्हें अपनी उपलब्धि बता रही है। राहुल ने भाजपा पर अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए मेगा फूड पार्क, हिंदुस्तान पेपर मिल, नैट्रिप व ट्रिपल आईटी जैसे संस्थान हटाने का आरोप मढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
pics of rahul gandhi amethi visit first day.

ग्रामीणों से चर्चा करते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।

विज्ञापन
pics of rahul gandhi amethi visit first day.

प्रशासन की ओर से एक लोकार्पण कार्यक्रम बैन किए जाने के बाद राहुल ने गांव में ही एक स्थान पर बड़ी संख्या में एकत्र लोगों को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि बीजेपी के लोग उनके कराए गए कामों का श्रेय लेना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि एक सड़क के लोकार्पण पर विवाद खड़ा करने वालों को शायद ज्ञात नहीं कि उनके परिवार ने अमेठी में ऐसी सैकड़ों सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed