फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात घंटे आतंक के बाद बेहोश करके पकड़ा गया तेंदुआ, हमले में पांच को किया घायल, तस्वीरें

Tue, 17 Apr 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
leopard entered in villager's home in bahraich
- फोटो : amar ujala

बहराइच के नानपारा रेंज के बघौली जंगल से निकलकर एक तेंदुआ सोमवार सुबह जूड़ा गांव होते हुए खैरीपुरवा गांव पहुंच गया। तेंदुए ने रास्ते में महिला समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। खैरीपुरवा में तेंदुआ एक अहाते में घुसा। इस पर ग्रामीणों ने अहाते का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सात घंटे तक तेंदुआ उसमें कैद रहा। लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम पहुंचने के बाद तेंदुए को बेहोश कर काबू में किया गया। उसे देर शाम कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के जंगल में छोड़ दिया गया।

leopard entered in villager's home in bahraich
तेंदुए को देखने के लिए छत पर चढ़े लोग - फोटो : amar ujala

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के अंतर्गत बघौली जंगल है। जंगल सरयू नदी के कछार से होकर कतर्नियाघाट सेंक्चुरी से जुड़ता है। इसके कारण जंगल में वन्य जीवों का आवागमन बना रहता है। सोमवार सुबह छह बजे के आसपास जंगल से एक तेंदुआ जूड़ा गांव होते हुए खैरीपुरवा पहुंच गया। इस दौरान जूड़ा गांव के पास भोर में खेत जा रहे माता प्रसाद (45) और जवाहिर (33) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। खैरीपुरवा गांव में तेंदुए के हमले में सुरेश (18) और सीमा (26) घायल हुईं। दोनों के चीख-पुकार मचाने पर गांव के लोग दौड़े।

leopard entered in villager's home in bahraich
तेंदुए को देखने के लिए छत पर चढ़े लोग - फोटो : amar ujala

शोर होने पर तेंदुआ मुस्तकीम के घर के निकट स्थित झोपड़ीनुमा अहाते में घुस गया। तब तक गांव के लोग एकत्रित हो चुके थे। ग्रामीणों ने हिम्मत कर अहाते का किवाड़ बाहर से बंद कर दिया। सूचना पुलिस व रेंज कार्यालय को दी। तत्काल मौके पर वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील खां, प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुआ कमरे में बंद होने की सूचना पाकर आसपास गांवों के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ बढ़ते देख रुपईडीहा और नवाबगंज थाने की फोर्स भी बुलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
leopard entered in villager's home in bahraich
तेंदुए को देखने के लिए छत पर चढ़े लोग - फोटो : amar ujala

कमरे में बंद तेंदुए को पकड़ने का कोई उपाय न देख वन क्षेत्राधिकारी ने डीएफओ आरपी सिंह को सूचना दी। डीएफओ ने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस पर लखनऊ चिड़ियाघर से वन्य जीव विशेषज्ञ व चिकित्सक डॉ. बृजेंद्र कुमार व कमाल अहमद को मौके पर भेजा गया। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी से पिंजरे का इंतजाम करवाया गया। दोपहर दो बजे के आसपास लखनऊ की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
leopard entered in villager's home in bahraich
तेंदुए को देखने के लिए छत पर चढ़े लोग - फोटो : amar ujala

विशेषज्ञों ने छप्पर पर चढ़कर ऊपर से कमरे में बंद तेंदुए को ट्रैंक्युलाइज किया। तेंदुए के बेहोश होने पर उसे पिंजरे में पहुंचाया गया। एक घंटे बाद तेंदुए को होश आ सका। प्रभागीय वनाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई है। उसे कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के कतर्नियाघाट रेंज में छोड़ा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed