फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर जैसा माहौल, लोग बोले- एक साल पहले नहीं आ सके तो आज आए, तस्वीरें

Sun, 12 Jan 2025 04:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Jan 2025 04:39 PM IST
सार

रामललला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। शनिवार और रविवार को वीकेंड होने से स्थानीय भक्तों के साथ आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचे और सुबह से दर्शन का दौर शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Pics of Pratishtha Dwadashi celebration in Ayodhya.
अयोध्या - फोटो : amar ujala

रामललला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे नगर में एक वर्ष के पहले हुई प्राण प्रतिष्ठा के अवसर जैसा ही माहौल बन गया। शनिवार और रविवार को वीकेंड होने से स्थानीय भक्तों के साथ आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचे और सुबह से दर्शन का दौर शुरू हो गया। जनवरी के महीने में भीषण ठंड होने के बाद भी रामभक्तों का उत्साह चरम पर है और लाखों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे हैं। रामपथ पर नंगे पांव श्रद्धालु राम मंदिर की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। राम मंदिर में दर्शन के लिए कतार लगी हुई है। उत्सव और उल्लास का माहौल हर तरफ छाया हुआ है।



भव्यता के शिखर को स्पर्श करते राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान बालकराम के महाभिषेक के साथ प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव का श्रीगणेश हुआ। पौष शुक्ल द्वादशी तिथि पर ठीक 10:20 बजे रामलला के अभिषेक की प्रक्रिया शुरू हुई। रामलला का अभिषेक पंचामृत से किया गया। इसके बाद जिस मुहूर्त पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी ठीक उसी मुहूर्त पर 12 बजकर 20 मिनट पर रामलला की महाआरती की गई।

रविवार को भीषण ठंड और बारिश के बीच भी रामभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और लाखों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचे और प्रभु श्रीराम के बालकरूप का दर्शन किया।

Pics of Pratishtha Dwadashi celebration in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर नगर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसे में रामलला का दर्शन के लिए आने वाले रामभक्तों की भीड़ लगी हुई है। राम मंदिर में लगातार भीड़ लगी हुई है।
Pics of Pratishtha Dwadashi celebration in Ayodhya.
प्रभु श्रीराम के बालरूप का दर्शन करने पहुंचे रामभक्त। - फोटो : amar ujala
रामभक्तों के उत्साह को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हैं। भक्तों को कतारबद्ध करने के बाद दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of Pratishtha Dwadashi celebration in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर राम मंदिर अलौकिक छटा बिखेर रहा है। यहां देर रात तक रामभक्त दर्शन करते रहे।
विज्ञापन
Pics of Pratishtha Dwadashi celebration in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala
प्रतिष्ठा द्वादशी पर महाभिषेक के दौरान रामलला को वेद मंत्रोच्चार के बीच पहले दूध, फिर दही, घी, शहद और फिर शक्कर से रामलला का अभिषेक किया गया। इसके बाद रामलला को सोने-चांदी से जड़ित पीतांबरी वस्त्र धारण कराया गया। फिर सोने का मुकुट, हाथ में कड़ा, कोदंड धनुष, करधन, हीरे-मोती से जड़ित हार आदि आभूषण धारण कराया गया। इसके बाद 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed