फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Temperatures begin to rise in the state after November begins; new cyclone Murasu will have no impact; fo

यूपी: नवंबर के लगने के बाद प्रदेश में चढ़ना शुरू हुआ पारा, नए चक्रवात मुरासू का नहीं पड़ेगा असर

Mon, 02 Nov 2026 09:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Nov 2026 09:56 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में चक्रवात का असर कम होने के बाद एक बार फिर से पारा चढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
UP: Temperatures begin to rise in the state after November begins; new cyclone Murasu will have no impact; fo
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में सोमवार को ज्यादातर हिस्सों से मौसम साफ रहा। धूप खिलने से प्रदेश भर में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी आई। माैसम विभाग का कहना है कि अब दिन में धूप होगी और तापमान में बढ़त आएगी। वहीं न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आएगी और रातें पहले के मुकाबले ठंडी होंगी। हालांकि सुबह कोहरे का प्रकोप रह सकता है। सोमवार को गाजियाबाद, बलिया, गोरखपुर, बरेली, अमेठी आदि कई जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। बलिया और गाजियाबाद में 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उठ रहे नए चक्रवात मुरासू का असर उत्तर प्रदेश में नहीं पड़ेगा। साथ ही अब बारिश का दौर थमने के बाद दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा, जबकि रात में ठंडक बढ़ेगी। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन


सोमवार को 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बलिया में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 15.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इटावा में सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो दिन में साढ़े पांच डिग्री चढ़ा दिन का पारा

राजधानी में सोमवार को धूप छांव का माैसम रहा। सुबह हल्का कोहरा रहा जो दिन चढ़ने के साथ छंट गया। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त आई। शनिवार से सोमवार के बीच देखें तो दो दिन में दिन के तापमान में साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया।

क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों के दाैरान अब दिन के तापमान में कोईविशेष परिवर्तन नहीं आएगा। लेकिन रात के पारे में अभी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और रात में क्रमश: ठंड बढ़ेगी।

सोमवार को दिन का तापमान 2.4 डिग्री की बढ़त के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed