फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाखों दीपों से जगमग हुई राम की नगरी, देखें- अयोध्या की भव्य तस्वीरें

Wed, 07 Nov 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Nov 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
pics of deepotsav in ayodhya.
- फोटो : amar ujala

दीपावली पर अयोध्या बेहद भव्य नजर आ रही है। लाखों दीपों से राम की नगरी अयोध्या जगमग हो रही है। यूपी सरकार इस मौके को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। इस अवसर पर 3.35 लाख दीप जलाकर नगर को रोशन किया गया है।

pics of deepotsav in ayodhya.
अयोध्या - फोटो : amar ujala

इसके पहले, रामनगरी में त्रेतायुग सजीव हो गया। अमावस्या की पूर्व संध्या पर प्रतीक रूप में भगवान राम, लक्ष्मण व सीता पुष्पक विमान की तरह सजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या में उतरे तो रामनगरी निहाल हो उठी। आसमान से हो रही पुष्पवर्षा, अनवरत शंखनाद, जय श्रीराम का उद्घोष, रामधुन व मंत्रोच्चारों के बीच अयोध्यावासियों ने अपने आराध्य का भव्य स्वागत किया। (दीपों से जगमग सरयू के घाट।)

pics of deepotsav in ayodhya.
- फोटो : amar ujala

गुरु वशिष्ठ और मुनि विश्वामित्र इस अवसर पर भले ही नहीं थे, परंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक ने उनकी कमी को पूरा करते हुए अपनी सरकार व विदेशी मेहमान दक्षिण कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक के साथ भगवान राम का तिलक कर उनकी अगवानी की। (अयोध्या की भव्य तस्वीर।)

विज्ञापन
विज्ञापन
pics of deepotsav in ayodhya.
- फोटो : amar ujala

ये नजारे देखकर अयोध्यावासी बेहद प्रसन्न नजर आए।

विज्ञापन
pics of deepotsav in ayodhya.
- फोटो : amar ujala

रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा की। (सरयू की आरती में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed