फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच में दिखी लखनवी तहजीब, दर्शकों में दिखा उल्लास

Wed, 07 Nov 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
lucknow international match photo gallery
मैच

टी-20 मुकाबला देखने क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम मैच शुरू होने के पांच घंटे पहले से ही स्टेडियम में जुटना शुरू हो गया था। सबसे बड़ी समस्या स्टेडियम से एक से डेढ़ किमी तक दूर बनवाई वाहन पार्किंग रही।

lucknow international match photo gallery
मैच

यहां वाहन खड़ा करने के बाद सभी को स्टेडियम तक पैदल ही पहुंचना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद इंट्री खुलते ही हर गेट पर भीड़ का दबाव इस हद तक बढ़ा कि पुलिस प्रशासन की सुरक्षा इंतजाम से जुड़ी तैयारियां बिखरने लगी।

lucknow international match photo gallery
मैच

कई बार धक्का-मुक्की भी हुई। प्रशासन की ओर से जोनल व सेक्टरवार बांट कर निगरानी को तैनात किए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के लिए भी ड्यूटी पास की बंदिश के चलते व्यवस्था बनाए रखने को लेकर परेशानी रही। स्टेडियम में स्थानवार जारी ड्यूटी पास के कारण दूसरी जगह भीड़ के कारण परेशानी दूर कराने को पहुंचने में सभी को दिक्कत झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow international match photo gallery
मैच

इंडिया की बैटिंग से लेकर फील्डिंग तक, पूरे मैच के दौरान उत्साह, उमंग और जोश का माहौल नजर आया। इंडिया की शुरुआती बैटिंग सुस्त रही। पर, दर्शकों का जोश कहीं भी कम नहीं हुआ। फिर जब रोहित और शिखर ने ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू की तो दर्शकों ने हर चौके और छक्के पर खड़े होकर हिंदुस्तानी टीम का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
lucknow international match photo gallery
मैच

 मैच के दौरान लखनवी तहजीब का भी लोगों ने परिचय दिया। वेस्ट इंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तो भी दर्शकों ने खड़े होकर स्वागत किया। तालियां बजाईं। इंडिया के साथ साथ वेस्ट इंडीज को भी समर्थन मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed