देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...
आर्मी में भर्ती होने के लिए नौजवान लड़के बहुत से जतन करते हैं। यूपी के फैजाबाद जिले में रविवार को जवानों की भर्ती शुरू हुई। देखिए तस्वीरें...
देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...
डोगरा रेजीमेंट के हेलीपैड मैदान में रविवार को शुरू हुई जवानों की भर्ती में पहले दिन उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ी। शुरूआत अभ्यर्थियों की शैक्षिक आदि योग्यता के दस्तावेजों की जांच से सुबह पांच बजे हुई। इसके बाद अलग-अलग चरणों में 16 सौ मीटर की दौड़ कराई जा रही है।
देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...
जवानों की भर्ती के लिए उमड़ी भीड़ शनिवार से ही रेलवे से लेकर रोडवेज समेत छावनी परिसर के आस-पास जमा हो गई थी। सुबह भर्ती स्थल 153 इंफ्रैंट्री बटालियन पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) डोगरा के हेलिपैड ग्राउंड हजारों की भीड़ पहुंचने लगी। भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन से एडीएम सिटी, एडीएम नगर समेत एसपी सिटी, सीओ सिटी की अगुवाई भारी फोर्स तैनात की गई है। जिला प्रशासन ने सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका भी के लोग भी सतर्क हैं। बेरोजगारी से तंग युवा वर्ग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 50 पदों के सापेक्ष भीड़ हजारों में उमड़ी है।
देखिए, सेना में भर्ती होने के लिए लड़कों ने किया ये सब...
भर्ती सिपाही (जनरल डियूटी) के 47, सिपाही (लिपिक)-1, सिपाही (ईआर)-1, सिपाही (सफाई मैन)-1 के रिक्त पद के सापेक्ष किया जाना प्रस्तावित है। सेना के अधिकारी और जिला प्रशासन को भीड़ संभालनी चुनौती है।