कानपुर दंगा: इन चार थानों के लोग न निकलें घर से
कानपुर में हुए सांप्रदायिक संघर्ष की वजह से वहां तनाव का माहौल है। शहर के चार संवेदनशील इलाकों में जबरदस्त पहरा है।
कानपुर दंगा: इन चार थानों के लोग न निकलें घर से
कानपुर में शुक्रवार रात शुरू हुए सांप्रदायिक संघर्ष ने विकराल रूप ले लिया। शहर में सांप्रदायिक संघर्ष की शुरुआत शुक्रवार रात से ही हो गई थी।
कानपुर दंगा: इन चार थानों के लोग न निकलें घर से
इस सांप्रदायिक संघर्ष के कारण शहर के चार थाना क्षेत्रों में धारा 144 का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसलिए इन थाना क्षेत्रों के लोग घर से बाहर न निकलें। इन थाना क्षेत्रों में भारी फोर्स लगी रहेगी। फ्लैग मार्च भी होता रहेगा।
कानपुर दंगा: इन चार थानों के लोग न निकलें घर से
शुक्रवार रात से शनिवार रात सात बजे तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई उपद्रवी वीडियोग्राफी में कैद हो गए हैं। देर रात तक इनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जाती रही। शहर में बिजली न काटने के निर्देश दिए गए हैं।
कानपुर दंगा: इन चार थानों के लोग न निकलें घर से
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि फजलगंज, सीसामऊ, रायपुरवा और चमनगंज चार थाना क्षेत्रों में धारा 144 का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। बहुत आवश्यक काम पर घर से निकलें। अगर तीन-चार लोग इकट्ठे सड़क पर दिखे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।