हर कोई बीते साल की विदाई और नए साल के आगाज को यादगार बनाने में जुटा है। कोई दोस्तों के साथ हिल स्टेशन पर पार्टी की तैयारी कर रहा है तो कोई बर्फवारी के बीच नए साल का स्वागत करना चाहता है। कोई डीजे की धुन पर थिरकते हुए 2020 में कदम रखने को उतावला है तो कोई गीत-गजलों की महफिल का हिस्सा बनना चाहता है। इनसे इतर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पार्टी तो करेंगे लेकिन सिर्फ परिवार के साथ...। जो साल भर की खट्टी-मीठी यादों के साथ 2019 की विदाई और नए साल का स्वागत करेंगे। नए साल के मौके पर हमने कुछ ऐसे ही परिवारों से बात कर जाना उनकी न्यू ईयर ईव की प्लानिंग के बारे में...।
परिवार के साथ करेंगे नए साल का स्वागत, बोले- डिनर पर होगी गपशप जरूरतमंदों को बांटेंगे तोहफे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात 12 बजे गुरुद्वारे जाकर टेकते हैं गुरु को मत्था
जाते साल के आखिरी दिन हम घर कुछ न कुछ खास पकाते हैं, साथ में वक्त बिताते हैं। न्यू ईयर ईव पर हम हमेशा से यही करते आए हैं। इस बार भी कुछ ऐसा होगा। रात 12 बजे हम गुरुद्वारे जाते हैं मत्था टेकने के लिए। जाते हुए साल में जो मिला उसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं और आते हुए साल में कृपा बनी रहे। अगले दिन स्टाफ के सदस्यों, अन्य करीबियों को विश करके समय बिताते हैं।
अनाथाश्रम में बांटेंगे कंबल और तोहफे
कुछ परिवार के सदस्य और पारिवारिक मित्रों के साथ वक्त बिताते हैं हम लोग। कड़ाके की ठंड में हमारी कोशिश रहती है कि हम सड़क पर या अनाथाश्रम में रहने वाले लोगों को कुछ राहत पहुंचा सके। इस बार हम 31 को रात 12 बजे कुछ कंबल गिफ्ट देकर नए साल की मुबारकबाद देंगे।
डिनर पर होगी गपशप जरूरतमंदों को बांटेंगे तोहफे
सोशल वर्कर सलोनी केसरवानी कहती हैं कि 31 की शाम से परिवार के सभी सदस्यों की बुकिंग एक दूसरे के साथ है। हमेशा की तरह किसी न किसी होटल में डिनर पर एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। आज की सबसे बड़ी जरूरत है क्वालिटी टाइम। एक जनवरी को हम कुछ वक्त जरूरतमंद लोगों के साथ उन्हें कुछ गिफ्ट या जरूरी चीजें देकर बिताएंगे।
घर पर बोनफायर पार्टी होगी
उद्यमी, नृत्यांगना और फैशन डिजाइनर मंजरी पांडेय कहती हैं कि या तो हम कहीं घूमने चले जाते हैं या फिर घर के लोगों के साथ वक्त बिताते हैं। हमारा संयुक्त परिवार है। 15 सदस्य हैं। हम घर पर ही बोनफायर पार्टी के साथ 2019 को विदाई देंगे। नए साल पर स्टाफ को विश करेंगे। एक जनवरी की शाम के साथ एक गेट-टूगेदर होती है।