फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडर- 19 क्रिकेट वर्ल्डकप की जीत से जश्न में डूबा लखनऊ, लोगों ने इस तरह मनाई खुशी, तस्वीरें

Sun, 04 Feb 2018 11:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Feb 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
people celebrate under 19 cricket world cup in lucknow.

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद शहरवासी झूम उठे। वह चाहे केडी सिंह बाबू स्टेडियम हो अथवा गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज का क्रिकेट एरीना। ट्रेनिंग के दौरान हर तरफ बस जूनियर टीम इंडिया के जीत के चर्चे रहे। जश्न की कड़ी में चौक, एलडीए, एनआर, एनईआर, आरडीएसओ, मल्टी एक्टिविटी सेंटर, पंडित रास बिहारी तिवारी, क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में संचालित होने वाली अकादमियों में ट्रेनिंग ले रहे खिलाड़ियों ने खुशी जताई। जूनियर टीम इंडिया के धमाकेदार प्रदर्शन को शहर के क्रिकेट प्रशिक्षकों ने हाथों हाथ लिया। इन्होंने कुछ इस अंदाज में युवा क्रिकेटरों के प्रदर्शन पर कसीदे पढ़े।

people celebrate under 19 cricket world cup in lucknow.

इस जीत का श्रेय निश्चित रूप से टीम कोच एवं मिस्टर कूल के नाम से चर्चित राहुल द्रविड़ को जाता है। उन्होंने युवाओं के बीच जीत जोश भरा, जिसकी बदौलत टीम वर्ल्ड चैंपियन बनी। मेरा तो मानना है कि राहुल द्रविड़ को सीनियर टीम इंडिया की कमान दे देनी चाहिए, ताकि 2019 का वर्ल्ड कप पर भी हमारा कब्जा हो। गोपाल सिंह, कोच (एलडीएसीसी)

people celebrate under 19 cricket world cup in lucknow.

यह एक यादगार प्रदर्शन है। खास बात यह रही कि टीम इंडिया किसी भी मुकाबले में पिछड़ती नहीं दिखी। युवा खिलाड़ियों में भविष्य के बड़ा खिलाड़ी बनने की छाप दिखती है। मेरा मानना है कि यहां से इन युवाओं को एकाग्र होकर अपनी निरंतरता कायम रखनी होगी, ताकि टीम इंडिया में खेलने का सपना भी सच हो सके।  शांतनु श्रीवास्तव, कोच (केडी सिंह बाबू स्टेडियम)

विज्ञापन
विज्ञापन
people celebrate under 19 cricket world cup in lucknow.

जूनियर टीम इंडिया के सेलेक्शन के समय से ही यह संभावनाएं जग गई थी कि भारत यह वर्ल्ड कप जीत सकता है, लेकिन इस अंदाज में जूनियर टीम इंडिया ने पूरी प्रतियोगिता में खेल दिखाया, वह आश्चर्यजनक था। मैं कोच राहुल द्रविड़ को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिनके निर्देशन में टीम वर्ल्ड चैंपियन बन सकी।  संकल्प सिंह, कोच (गुरु गोविंद सिंह स्पोटर्स कॉलेज)

विज्ञापन
people celebrate under 19 cricket world cup in lucknow.
अखिल इंफ्रा क्लब से शिवा ने खूब खेली लखनऊ की क्रिकेट
मुरादाबाद के मूल निवासी शिवा सिंह ने लखनऊ की क्रिकेट में अपना खूब जलवा बिखेरा। दो साल पहले तय यह बांये हाथ का स्पिनर शहर के प्रतिष्ठित अखिल इंफ्रा क्लब से काफी समय तक खेला। इस दौरान यहां की एक बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता जेकेपी ट्रॉफी में शिवा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया था। यह प्रतियोगिता राज्य स्तर की होती है, जिसमें प्रदेश के तकरीबन हर बड़ा क्रिकेटर खेलता है। उस वक्त महज 15 साल के शिवा ने अपनी फिरकी से बड़े-बड़े दिग्गजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस प्रतियोगिता के अलावा उन्होंने शहर के बड़ी प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में अखिल इंफ्रा क्लब का प्रतिनिधित्व किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed