फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीड़ी-सिगरेट का धुआं बन रहा इस गंभीर बीमारी की वजह, हो जाएं सतर्क

Mon, 30 Apr 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Apr 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
people are suffering from bladder cancer due to cigarette smoke
- फोटो : डेमो
अगर आप बीडी-सिगरेट के शौकीन हैं तो सतर्क हो जाएं। इसका धुंआ गंभीर बीमारी की वजह बन रहा है। 
people are suffering from bladder cancer due to cigarette smoke
डॉ सुधीर रावल - फोटो : अमर उजाला
इसका धुआं न सिर्फ फेफड़े बल्कि ब्लैडर कैंसर की भी वजह बनता हैं। यह जानकारी रविवार को कन्वेंशन सेंटर में केजीएमयू के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एसएन शंखवार ने दी। वह यूरो आंकोकॉन 2018 कॉन्फ्रें स में यह जानकारी दे रहे थे।
people are suffering from bladder cancer due to cigarette smoke
डेमो

उन्होंने बताया कि सिगरेट-बीडी के हानिकारक रसायन कोशिकाओं को बीमार करना शुरू कर देते हैं। धीरे-धीरे पेशाब की थैली खराब होने लगती है। उसकी कोशिकाएं मरने लगती हैं। गांठ बन जाती है जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
people are suffering from bladder cancer due to cigarette smoke
डेमो
पेशाब की थैली में गांठ से मरीज को तमाम परेशानियां होती हैं। मसलन टॉयलेट ठीक से नहीं होती, बार-बार जाना पड़ता है। खून भी आ सकता है। बीमारी बढ़ने पर मरीज को सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। 
विज्ञापन
people are suffering from bladder cancer due to cigarette smoke
डॉ सुधीर रावल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान से आए डॉ. सुधीर रावल ने बताया कि एडवांस स्टेज में यूरिनरी ब्लैडर निकलने के बाद आंतों से और अन्य जगह के ऊतकों से नया ब्लैडर बनाया जाता है, जिससे मरीज की क्वालिटी लाइफ  बढ़ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed