{"_id":"5f9aab9835af5d7117524635","slug":"people-are-buying-dresses-for-festivals-and-marriage-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"त्योहारी उल्लास: टू-पीस साड़ी के साथ इंडो वेस्टर्न का जबरदस्त क्रेज, युवाओं पर चला इस रंग का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी उल्लास: टू-पीस साड़ी के साथ इंडो वेस्टर्न का जबरदस्त क्रेज, युवाओं पर चला इस रंग का जादू
Thu, 29 Oct 2020 05:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Oct 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ, दीपावली और सहालग के लिए बेहतरीन कलेक्शन के साथ कपड़ा बाजार पूरी तरह तैयार है। ग्राहकों की पसंद और लेटेस्ट ट्रेंड का ध्यान रखते हुए कारोबारियों ने हर वो डिजाइन और रंग के परिधान तैयार करवाए हैं, जो मौसम और वक्त के हिसाब से ग्राहकों को पसंद आएंगे। कारोबारियों का कहना है कि हमने लॉकडाउन हटते ही दीपावली तक के ऑर्डर दे दिए थे, क्योंकि इस बार पितृपक्ष में भी कपड़े बिके हैं और अभी तो सहालग तक खूब खरीदारी होनी है। कारोबारियों का कहना है कि हम नहीं चाहते कि लॉकडाउन की बोरियत झेलकर घर के बाहर खरीदारी करने निकला ग्राहक शो रूम से खाली हाथ लौटे। जहां तक ट्रेंड की बात है तो कारोबारियों का कहना है कि इस बार युवाओं में इंडोवेस्टर्न के साथ-साथ सदर-कुर्ता पायजामा का क्रेज है तो महिलाओं को टू-पीस व रेडीमेड साड़ी खूब पसंद आ रही है।
- फोटो : अमर उजाला
टू-पीस से लेकर रेडीमेड साड़ी तक का ट्रेंड
नमस्कार टेक्सटाइल के मनोज मंगलानी कहते हैं कि करवाचौथ के लिए विशेष तौर पर टू पीस व रेडीमेड साड़ियों का कलेक्शन तैयार करवाया है। दरअसल, यह कलेक्शन उनके लिए खास तौर पर है, जो वर्किंग है और साड़ियां त्योहार या विशेष मौके पर ही पहनती हैं। उनके लिए ये साड़ियां पहनना आसान होता है।

डिसेंट लुक के लिए सदरी-कुर्ता
छोटे भाई की छोटी दुकान के अशोक मोतियानी कहते हैं कि त्योहार, शादियां आगे पीछे हैं। हर कोई एक पंथ दो काज वाले मूड में है। कपड़े ऐसे खरीद रहे हैं ताकि दीपावली में भी पहना जा सके या फिर शादियों में। इस लिहाज से पढ़े-लिखे युवकों में जैकेटिंग का ट्रेंड है। यानी डिसेंट लुक के लिए सदरी-कुर्ता पैजामा खूब पसंद कर रहे हैं।

वर्किंग लेडीज के लिए ब्लेजर का खास कलेक्शन
पनाश ब्रांड से जुड़े कारोबारी आशीष आर्या कहते हैं कि एक दौर था जब कोट या ब्लेजर जाड़े में ही पहना जाता था। आज वर्किंग गर्ल व लेडीज के लिए यह स्टाइल व स्टेट्स का प्रतीक हो गया है। त्योहार और सर्दी दोनों साथ-साथ हैं, ऐसे में हमने ऐसे डिजाइन तैयार करवाए हैं जो जाड़े के शुरुआती दौर में भी पहने जा सकते हैं। इसके अलावा वर्किंग लेडीज शादी समारोह में भी यदि वेस्टर्न को पसंद करें तो उनके लिए हमारे पास खास कलेक्शन मिलेगा।

चलन में हल्के परिधान पर भारी दुपट्टा
अभिषेक ट्रेडर्स के अभिषेक अग्रवाल बताते हैं कि त्योहार हो या शादी की खरीदारी, लोग सिंपल एंड सोबर कपड़े पसंद कर रहे हैं। जैसे शेरवानी में ट्रेडीशनल व इंडो वेस्टर्न दोनों चलन में है, लेकिन हल्के परिधान पर भारी दुपट्टा ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ज्यादातर लोग सहालग के साथ दीपावली की भी खरीदारी कर रहे हैं।