फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमौसी एयरपोर्ट में होगा बदलाव, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Tue, 10 Jul 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jul 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Passengers will get facility of four lane for entrance at amausi Airport
डेमो - फोटो : डेमो
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी में बहुत जल्द प्रवेश के लिए फोर लेन तो निकास के लिए फाइव लेन की सुविधा मिल जाएगी।
Passengers will get facility of four lane for entrance at amausi Airport
- फोटो : डेमो
दोनों द्वारों के चौड़ीकरण पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की भी मुहर लग गई है। वाहनों का प्रवेश वीआईपी रोड से ही होगा वहीं निकासी कॉमर्शियल व वीआईपी रोड, दोनों से हो सकेगी। एयरपोर्ट पर अगर आपको फ्लाइट पकड़ने के लिए जाना है तो काफी पहले घर से निकलना पड़ता है। इसकी वजह हैं शहर के मुख्य मार्ग और एयरपोर्ट जाने वाली सड़कों पर लगने वाला जाम है। 
Passengers will get facility of four lane for entrance at amausi Airport
- फोटो : डेमो
कई बार स्थिति यह होती है कि पैसेंजरों को अपनी कार, कैब व ऑटो मुख्य सड़क पर ही छोड़कर पैदल एयरपोर्ट टर्मिनल तक आना पड़ता था। इसकी शिकायतें एयरपोर्ट प्रशासन से होती रही हैं। वहीं पैसेंजरों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से सड़कों के चौड़ीकरण का ब्लूप्रिंट तैयार कर उसका प्रस्ताव भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Passengers will get facility of four lane for entrance at amausi Airport
- फोटो : डेमो
जिस पर अनुमति मिल गई है। इससे सड़कों के चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। ताकि एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को राहत हो सके। 
विज्ञापन
Passengers will get facility of four lane for entrance at amausi Airport
- फोटो : डेमो
सीधे एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट तक पहुंच सकेंगे यात्री
अभी अमौसी एयरपोर्ट पर प्रवेश वीआईपी रोड की ओर से होता है, जबकि निकासी कॉमर्शियल रोड से होती है। लेकिन ब्लूप्रिंट के अनुसार, निकासी की सुविधा वीआईपी रोड की ओर भी होगी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि वीआईपी तिराहे की ओर से पैसेंजरों को एंट्री करनी होगी। यह रोड आगे बढ़ने पर सामुदायिक केंद्र के सामने बनने वाले फ्लाईओवर से जुड़ेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed