{"_id":"5b0bc15e4f1c1ba76e8b4f8b","slug":"passengers-of-lucknow-trapped-in-jammu-and-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के सैकड़ों यात्री जम्मू और देहरादून में इस वजह से फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के सैकड़ों यात्री जम्मू और देहरादून में इस वजह से फंसे
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 May 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू व देहरादून की ट्रेनों के निरस्त होने से राजधानी के सैकड़ों यात्री वहां फंस गए हैं। उन्हें वापसी के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है।
- फोटो : डेमो
केस 1: इंदिरानगर निवासी अरुण त्रिपाठी परिवार के साथ पहाड़ों की सैर के लिए उत्तराखंड गए हैं। उनकी वापसी 29 मई को जनता एक्सप्रेस (14266) से होनी थी। पर, ट्रेन के कैंसिल होने से उनके लिए वापसी का संकट पैदा हो गया है।
केस 2: अलीगंज निवासी नेहा सिंह पति के साथ माता वैष्णो देवी दर्शन को गई हैं। दो जून को अर्चना एक्सप्रेस (12356) से उन्हें लौटना था। इंटरलॉकिंग काम केचलते ट्रेन कैंसिल हो गई। दूसरी ट्रेनों में उन्हें सीटें नहीं मिल रहीं।

ये तो महज उदाहरण भर हैं। कन्फर्म टिकट के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उधर, दलालों के गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं।
दरअसल, दिल्ली, देहरादून व हावड़ा रूट की 14 ट्रेनें 29 मई से दो जून तक कैंसिल रहेंगी। ये गाड़ियां उत्तर रेलवे के लखनऊ वाराणसी रेलखंड के जंघई, सरायकुन व सूर्यावान सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते निरस्त रहेंगी।

डेमो
- फोटो : डेमो
इसमें देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस सहित जम्मू की ट्रेन अर्चना एक्सप्रेस भी शामिल है। वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस (14265) 27 मई से 2 जून तक और देहरादून से वाराणसी आने वाली जनता (14266) 28 मई से तीन जून तक निरस्त है।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
वहीं राजेन्द्रनगर से जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस (12355) 29 मई से 2 जून और जम्मू से राजेन्द्रनगर आने वाली अर्चना एक्सप्रेस (12356) 30 मई से तीन जून तक निरस्त रहेगी। ऐसे में राजधानी के सैकड़ों लोग देहरादून व जम्मू में फंसे हुए हैं।