फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायबरेली में शुरू हुआ यूपी का पहला एम्स, इलाज कराने के लिए मरीजों का लगा तांता

Mon, 13 Aug 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Aug 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
OPD started in Raebareli AIIMS
raebareli aiims - फोटो : amar ujala
रायबरेली के दरियापुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी सोमवार सुबह से शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश का यह पहला एम्स है, जिसके संचालन से रायबरेली के अलावा अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, फतेहपुर व कानपुर समेत पूरे प्रदेश के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
OPD started in Raebareli AIIMS
raebareli aiims - फोटो : amar ujala
एम्स में इलाज से पहले सुबह आठ बजे से ही रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग गई। इसी बीच अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने विधि-विधान से पूजा की, फिर 11 बजे से ओपीडी शुरू हुई। चंडीगढ़ पीजीआई से आए अधिकारियों की टीम के मार्गदर्शन में ओपीडी शुरू हुई। एम्स में इलाज कराने के बाद मरीज काफी खुश और संतुष्ट नजर आए।
OPD started in Raebareli AIIMS
raebareli aiims - फोटो : amar ujala
बता दें कि एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचों के लिए मशीनें लग गई हैं। दवाएं भी आ गई हैं। आठ डॉक्टरों समेत 35 लोगों का स्टाफ यहां पहले ही आ चुका है। जल्दी ही और स्टाफ आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
OPD started in Raebareli AIIMS
raebareli aiims - फोटो : amar ujala
मालूम हो कि दरियापुर में एम्स ओपीडी कराने के लिए डॉक्टर व अन्य स्टॉफ की भर्ती का काम पीजीआई, चंडीगढ़ में किया गया। इसके बाद 26 जुलाई से यहां स्टाफ आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
OPD started in Raebareli AIIMS
raebareli aiims - फोटो : amar ujala
ओपीडी शुरू होने से प्रदेश के कई जनपदों के रोगियों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। साथ ही लखनऊ के पीजीआई, केजीएमयू और जिला अस्पताल का भार भी कम होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed