ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो में इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो की बॉडी तोड़कर घायलों को निकाला गया। ड्राइवर की मौत हो गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत
लखनऊ के इटौंजा में सीतापुर रोड पर करौंदी गांव के सामने सोमवार रात डिवाडर फंदा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से बोलेरो की भिडंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली सवार तीन लोग व बोलेरो में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत
घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां बोलेरो चालक की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई हैं। बोलेरो सवार लोग बाराबंकी के हैदरगढ़ से बरेली शरीफ में आयोजित उर्स व मेले में भाग लेने जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया हैं जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत
इटौंजा में सीतापुर रोड पर करौंदी गांव के सामने सोमवार की रात करीब नौ बजे सीतापुर की ओर से लखनऊ की ओर आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक अचानक सडक के बीच बने डिवाडर को फांदने के लिए ट्रैक्टर को मोड़ दिया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत
कोहरे के चलते लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही बोलेरो ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। दोनों वाहनों की भिडंत इतनी भंयकर थी कि ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के किनारे जाकर पलट गए और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।