फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भक्तों की भीड़ ने तोड़ा लॉकडाउन का रिकॉर्ड, रामलला में दो तो हनुमानगढ़ी में तीन हजार ने किए दर्शन

Fri, 07 Aug 2020 08:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Aug 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
On the next day of Ram Janmabhoomi worship more than three thousand devotees have appeared in Ramlala and two thousand in Hanumangarhi
उल्लास व उमंग में डूबी अयोध्या - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन एवं कार्य आरंभ के अगले ही दिन राम भक्तों की भीड़ अयोध्या में बढ़ने लगी। पूरे दिन राम लला का दर्शन जहां 2000 लोगों ने किया, वहीं  हनुमानगढ़ी में भी 3000 से अधिक भक्तों ने शीश नवाया। यह आंकड़े लॉकडाउन के दौरान सर्वाधिक बताए गए हैं।


 

On the next day of Ram Janmabhoomi worship more than three thousand devotees have appeared in Ramlala and two thousand in Hanumangarhi
हनुमान गढ़ी मंदिर - फोटो : amar ujala

भक्तों में उल्लास छाया हुआ है। गुरुवार को यह उल्लास प्रत्यक्ष दिखा। दिनभर बाजारों में चहल पहल दिखी तो शाम होते ही सब्जी मंडी से लेकर मुख्य मार्ग पर लोगो की भीड़ नजर आयी। हनुमानगढ़ी चौराहा व डाक खाना चौराहा पर जाम की स्तिथि बनी रही। बड़ी संख्या में भक्त राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में दर्शन पूजन को उमड़ पड़े। गुरुवार को राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में अयोध्या में चहुंओर उल्लास छाया हुआ है। राम भक्त राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में आह्लादित है। यह खुशी भक्तों की आस्था के रूप में प्रकट भी हुई। मुख्य मार्ग से लेकर बाजारों में लोगों की भीड़ नजर आई। शाम होते होते इस भीड़ में और भी इजाफा हो गया। राम नगरी के कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनती रही। बड़ी संख्या में भक्त रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में दर्शन पूजन को उमड़ पड़े। 

On the next day of Ram Janmabhoomi worship more than three thousand devotees have appeared in Ramlala and two thousand in Hanumangarhi
उल्लास व उमंग में डूबी अयोध्या - फोटो : amar ujala

हनुमानगढ़ी में सुबह से लेकर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने बताया कि लॉकडाउन में मंदिर खुलने के बाद से गुरुवार का दिन ऐसा रहा जिस में सर्वाधिक भीड़ हुई। भक्त राम मंदिर का कार्य शुरू होने को लेकर हनुमान जी के चरणों में कृतज्ञता ज्ञापित करते नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्तों को दर्शन पूजन कराया गया। वहीं रामलला के दरबार में भी पिछले 2 महीनों में गुरुवार को सर्वाधिक भीड़ हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
On the next day of Ram Janmabhoomi worship more than three thousand devotees have appeared in Ramlala and two thousand in Hanumangarhi
उल्लास व उमंग में डूबी अयोध्या - फोटो : amar ujala

रामलला के दर्शन की इच्छा से गुरुवार को सुबह से ही रामलला के दरबार में दर्शनार्थियों की कतार लग गई। हालांकि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्तों को राम लला का दर्शन पूजन कराया गया प्रसाद चढ़ाने से परहेज रखा गया। पहली पाली में जहां करीब 1200 वहीं दूसरी पाली में लगभग 800 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजन अर्चन कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।
 

विज्ञापन
On the next day of Ram Janmabhoomi worship more than three thousand devotees have appeared in Ramlala and two thousand in Hanumangarhi
रामलला के दर्शन के बाद भक्तों ने लगाए जयकारे - फोटो : amar ujala

राम जन्म भूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला के दरबार में पहुंचने वाले भक्तों के चेहरे पर राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी स्पष्ट दिख रही थी। भक्त इस बात को लेकर काफी उत्साहित थे कि अब शीघ्र ही उनके आराध्य भव्य मंदिर में विराजने वाले हैं। बताया कि लॉकडाउन लगने के बाद से ही रामलला के दरबार में प्रतिदिन मात्र सौ से डेढ़ सौ श्रद्धालु ही दर्शन पूजन करते थे। यह राम मंदिर शुरू होने का उल्लास ही था। जो कोरोना के बावजूद भक्तों को राम लला के दरबार तक खींच लाया। बताया कि बुधवार को भूमि पूजन के बाद दूसरी पाली में करीब 500 भक्तों ने रामलला का दर्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed