नोटबंदी के बाद के मुश्किल भरे हालात में जब चारों तरफ सिर्फ परेशानियों का जिक्र है, ऐसे में इंदिरानगर निवासी एक बुजुर्ग महिला की पहल सबके चेहरे पर मुस्कान लाने वाली साबित हो रही है।
नोट बंदी की परेशानी के बीच बैंक पहुंची महिला ने किया कुछ ऐसा कि सब देखते रह गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खासकर उन बैंक कर्मचारियों के लिए यह छोटी सी कोशिश उत्साह बढ़ाने वाली साबित हो रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है और पिछले तीन दिनों में इसे 1.20 लाख लोग देख चुके हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इंदिरानगर स्थित शाखा में एक बुजुर्ग महिला पहुंचीं और बैंक स्टाफ को एक-एक कर गुलाब के फूल भेंट किए। सभी ने बुजुर्ग महिला के प्रयास की तालियां बजाकर सराहना की।
महिला ने फूल भेंट करते हुए बैंक स्टाफ से कहा, ‘आप लोग भी सरहद के सिपाहियों की तरह काम कर रहे हैं। हम लोग कुछ नहीं कर सकते, आप लोगों के बिना। मेरी तरफ से आपके लिए...।’
फूल लेकर स्टाफ ने भी उन्हें थैंक्यू कहा और अपने काम को मिले सम्मान से भी खुश नजर आए। बीते दो सप्ताह हजारों ग्राहकों के काम और तनाव को झेल चुके बैंक कर्मियों के लिए किसी नागरिक से ऐसा रिस्पांस मिलना बेहद आश्चर्यजनक था।