राजधानी लखनऊ के मॉल्स जहां खचाखच भरे रहते थे, वहीं अब करीब 40 फीसदी ग्राहक घट गए। साथ ही मॉल की शोरूम, रेस्टारेंट पर काम करने वाले कामगार भी कम हुए हैं। कारोबारियों का मानना कि लोग भीड़ में जाने से बच रहे हैं। इससे मॉल कारोबारियों का ही नहीं वाहन स्टैंड तक की आय प्रभावित हुई।
कोरोना का खौफ, शॉपिंग मॉल्स में पसरा सन्नाटा, होटल-रेस्टोरेंट बंद होने का खतरा, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यही हाल कानपुर रोड स्थित फिनिक्स मॉल का था। अब तक इस माल में जो शौकिया घूमने आते थे वह शनिवार को नहीं आए। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि जो आए भी वे जल्द ही निकल गये। हालांकि गोमतीनगर स्थित फन मॉल में बहुत ज्यादा असर नहीं दिखा।
बाजारों की भी भीड़ घटी
व्यापारियों का कहना कि कोरोना वायरस के चलते बाजारों की भी भीड़ घटी है, लेकिन कुछ व्यापारियों का मानना है कि होली के त्योहार के कारण भी ऐसा हो सकता है। शहर से जो लोग पर्व मनाने दूसरे शहर गए उनकी वापसी रविवार तक होगी। इसके बाद बाजारों में खरीददारों की आवक बढ़ेगी। पर, सोमवार से बाजारों में ग्राहकों की आवक न बढ़ना कोरोना का खौफ माना जाएगा।
कोरोना वायरस के कारण लखनऊ के होटल, रेस्टारेंट में ग्राहकों की तादात 30 फीसदी कम हो गई है। जिन होटल, रेस्टारेंट में लोगों को भोजन के लिए इंतजार करना पड़ता था, वहां अब ग्राहकों का इंतजार होने लगा है। ऐसे राजधानी के 2500 से अधिक होटल, रेस्टारेंट हैं, जिनमें ग्राहक हफ्ते में दो बार शौकिया परिवार के साथ भोजन करने जाते थे, वह हफ्ते भर से नहीं आ रहे हैं। इससे अनुमानित रोजाना दो करोड़ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
दरअसल, होटल, रेस्टारेंट का लगभग सात करोड़ रुपये रोजाना का कारोबार है। इसके अतिरिक्त छोटे रेस्टोरेंट व नॉनवेज दुकान का भी करीब दो करोड़ का कारोबार रोजाना का घटा है। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अब होटल, रेस्टारेंट में वहीं खाना खाने आ रहे हैं, जिनके पास घर के खाने का विकल्प नहीं है।
ऐसे तो बंद हो जाएंगे होटल, रेस्टोरेंट
यूपी फूड प्रोसेसर एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव अनिल वरमानी ने बताया कि कोरोना का खौफ बढ़ता रहा तो पखवारे भर में होटल, रेस्टारेंट बंद हो जाएंगे। होटल, रेस्टारेंट में जब ग्राहक खाना खाने नहीं आएगा तो उसे नहीं बनवाएंगे। लखनऊ में लोगों को कोरोना पीड़ितों की तादाद बढ़ने का खौफ सताने लगा है।
ऑनलाइन बुकिंग 50 फीसदी ठप
नॉवेल्टी चौराहा स्थित नॉनवेज प्वॉइंट अलजाएका के उस्मान ने बताया कि घरों से नॉनवेज की ऑनलाइन बुकिंग करने का काम 50 फीसदी ठप हो गया। फरवरी तक तो दोपहर 12 बजे से नॉनवेज की बुकिंग शुरू हो जाती थी। अब तो काफी-काफी देर तक बुकिंग की कॉल नहीं आती है।