फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी वाले दिनों की वापसी, एटीएम खाली होने से हालात बेकाबू, पैसे के लिए भटक रहे लोग

Wed, 18 Apr 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Apr 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
no cash in atms in lucknow.

राजधानी लखनऊ में एटीएम खाली होने से हालात बिगड़ रहे हैं। मंगलवार को पैसे की खोज लोगों के लिए पहाड़ चढ़ने जैसी रही। 10-10 एटीएम खंगालने पर भी कइयों को पैसा नहीं मिला। अक्षय तृतीया के मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों की जेबें खाली होने से उनके माथे पर चिंता की लकीर साफ दिखी। राजधानी के व्यस्ततम बाजारों में बने ऑफ साइट एटीएम खाली होने से खरीदारी को निकले लोग मुश्किल में पड़ गए। मझोले और छोटे दुकानदारों के पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की सुविधा न होने से परेशानी और बढ़ गई। ये हालात आशियाना और आलमबाग से लेकर नाका, हजरतगंज, पत्रकारपुरम, इंदिरानगर तक में देखे गए।

no cash in atms in lucknow.

वहीं, कस्बों में तो हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां केवल कुछ ऑन साइट (शाखाओं में मौजूद) एटीएम पैसा दे रहे थे, ऑफ साइट एटीएम में या तो कैश है ही नहीं या फिर वे खराब बताकरर बंद कर दिए गए हैं।

no cash in atms in lucknow.

मोहनलालगंज में मंगलवार को ज्यादातर एटीएम खाली रहे। इससे लोग पैसे के लिए भटकते रहे। बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पर्ची तो निकल रही थी पर पैसा नहीं। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में ताला लगा रहा। इसके अलावा यूनियन बैंक का एटीएम भी शोपीस बना हुआ है। बीओआई मोहनलालगंज शाखा के उप प्रबंधक ने समस्या पर बात करने से मना कर दिया। मोहनलालगंज के सचिन तिवारी, उमेश सिंह समेत कई नागरिकों ने बताया कि एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं और बैंकों में भीड़ है। इससे लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
no cash in atms in lucknow.

पीजीआई : इलाके में ज्यादातर एटीएम खाली
पीजीआई क्षेत्र के काफी एटीएम बंद पड़े हैं। किसी में कैश न होने का बोर्ड लगा है तो किसी में सारी प्रोसेसिंग हो जाने के बाद मशीन पैसा दे पाने में असमर्थ होने का मेसेज दे रही है। साउथ सिटी के एसबीआई एटीएम में लोग लाइन लगा कर पैसा निकाल रहे थे, लेकिन दोपहर दो बजे पैसा खत्म हो गया। बलदेव बिहार निवासी रवी कुमार को कैश नहीं मिला तो वे मायूस होकर लौट गए। एसबीआई साउथ सिटी के शाखा प्रबंधक अमित पांडेय ने बताया कि एटीएम में पैसा एक अलग एजेंसी के द्वारा डाला जाता है। वो आएगी तभी पैसा पड़ेगा। वृंदावन सेक्टर 6 में आकाश एक्लेव परिसर में पीएनबी का एटीएम लगा है। लोगों ने बताया कि कल से एटीएम खाली है। यहां भी एटीएम के ऊपर बोर्ड रखकर जानकारी दी गई है कि एटीएम में पैसा नहीं है।

विज्ञापन
no cash in atms in lucknow.

सरोजनीनगर : यहां भी महीनों से बंद पड़े हैं एटीएम
सरोजनीनगर के ऐन गांव में लगा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बीते छह माह से बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐन के बाद हरौनी में यूनियन बैंक का एटीएम लगा है, लेकिन वह भी माह में 15 दिन ही चलता है। मंगलवार को पड़ताल में पता चला की बंथरा और गौरी बाजार के बीच लगे तकरीबन एक दर्जन एटीएम कैशलेस रहे। ग्रामीणों ने बताया कि यहां दो दिनों से किसी भी एटीएम में पैसा नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed