फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पड़ोसियों ने की थी दोस्ती की कोशिश, खुले आतंकी से जुड़े कई राज

Thu, 09 Mar 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Mar 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
neighbours revealed many things about lucknow terrorists
आतंकी सैफुल्ला - फोटो : amar ujala

संदिग्ध आतंकियों ने किराये पर कमरा लेने के लिए खुद को छात्र बताया था। पड़ोसी कय्यूम ने बताया कि किराए पर कमरा पाने के लिए इन लोगों कई दस्तावेज भी दिखाए थे। पर उन्होंने इन्हें कमरा नहीं दिया। बाद में बादशाह से मिले और एक ने खुद को हाईस्कूल व दूसरे ने इंटर का छात्र बताया। इसी आधार पर मकान मालिक ने कमरा किराए पर दे दिया था। 

neighbours revealed many things about lucknow terrorists
आतंकी - फोटो : amar ujala

पड़ोसी हलीमुद्दीन ने बताया कि दोनों हर दिन सवेरे कॉलोनी के नुक्कड़ पर कॉलेज जाते हुए दिखते थे। शाम करीब चार बजे दोनों कमरे पर लौट आते थे। ऐसे में संदेह की कोई गुंजाइश नहीं थी। वहीं, कॉलोनी में किसी भी हमउम्र से दोस्ती नहीं की थी और नहीं जरूरत का कोई सामान कॉलोनी में खरीदते थे। 

neighbours revealed many things about lucknow terrorists
आतंकी - फोटो : amar ujala
हाजी कॉलोनी के पास रहने वाला अनिकेत ने बताया कि यहां खाली मैदान में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन ये दोनों कभी मैदान पर नहीं दिखे। वे किसी भी लड़के से बात नहीं करते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
neighbours revealed many things about lucknow terrorists
आतंकी - फोटो : amar ujala

उनका दरवाजा भी कभी-कभी ही खुलता था। वहीं, कमाल ने बताया कि एक बार उसने नाम भी पूछा था, लेकिन वे बिना कुछ बोले कमरे में चले गए। हालांकि और कई बार दोस्ती करने की कोशिश की हर बार नाकाम रहा।

विज्ञापन
neighbours revealed many things about lucknow terrorists
आतंकी - फोटो : amar ujala

हाजी कॉलोनी में जिस मकान में संदिग्ध आतंकी रहते थे। उसके पास में मस्जिद और मदरसा भी है। अजान करने वाले हाफीजी फजलुर्रहमान ने बताया कि दोनों मस्जिद में नमाज तक पढ़ने के लिए नहीं आते थे और न ही कभी उनको मदरसे में देखा। दोनों का व्यवहार सबसे अलग था, बहुत कम बोलते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed