फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब दशहरी आम के कारण नेहरू और पटेल में बढ़ी खटास, पढ़ें- रोचक वाक्या

Mon, 13 Aug 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
nehru sent mangoes to ram manohar lohia
नेहरू और पटेल - फोटो : डेमो
वैसे तो लखनऊ का दशहरी आम अपनी मिठास के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन इसी मीठे आम ने नेहरू और पटेल के बीच खटास बढ़ा दी थी।
nehru sent mangoes to ram manohar lohia
राम मनोहर लोहिया - फोटो : डेमो
बात 1949  की है जब नेपाल में राणाशाही के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डॉ राममनोहर लोहिया गिरफ्तार हो गए। उनके साथ राजेंद्र सच्चर भी थे। सच्चर उस समय युवजन सभा में थे। देश के गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।
nehru sent mangoes to ram manohar lohia
डेमो - फोटो : डेमो
समाजवादी चिंतक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र बताते हैं कि उन्हें एक बार राजेंद्र सच्चर ने ही बताया था। डॉ लोहिया के साथ हम लोग जेल में थे। एक दिन नेहरू जी की तरफ से आम की कुछ टोकरियां जेल में डॉ लोहिया के पास आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nehru sent mangoes to ram manohar lohia
डेमो - फोटो : डेमो
उनके साथ एक पर्ची भी थी। जिस पर लिखा था प्रिय लोहिया ! यह आपके और आपके साथियों के लिए। यह जानकारी जब पटेल को मिली तो उन्होंने आपत्ति की । बकौल सच्चर, पटेल इतना नाराज थे कि कैबिनेट बैठक में पहुंचे तो उन्होंने यही मुद्दा उठा दिया। कहा आप प्रधानमंत्री है। अगर उनके साथ ऐसा व्यवहार करेंगे। तो संदेश गलत जाएंगे।
विज्ञापन
nehru sent mangoes to ram manohar lohia
- फोटो : डेमो
नेहरू जी बोले, डॉ लोहिया राणाशाही का विरोध करते हुए जेल गए हैं। वह कोई अपराध नहीं है। उनसे मेरे निजी रिश्ते हैं। वह हम लोगों से कम देशभक्त भी नहीं हैं। मैं तो गिरफ्तारी भी नहीं चाहता था। उनकी लड़ाई वैचारिक है। उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed