फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी: बोले- मुझे मेरे दोस्तों ने हीरो बना दिया, दर्शकों के पास खुद पहुंचकर लिया फीडबैक

Sat, 27 May 2023 04:28 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 May 2023 04:28 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddique in Lucknow for film promotion.
- फोटो : amar ujala

अपनी फिल्म के प्रचार के लिए राजधानी लखनऊ आए नवाजुद्दीन सिद्दिकी उस आग्रह को टाल न सके, जब उन्हें भारतेंदु नाट्य अकादमी आने को कहा गया। दिन भर के अति व्यस्त कार्यक्रमों के बीच वे अपनी टीम के साथ बीएनए पहुंचे। वहां उन्होंने भारतेंदु हरिश्चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद सीधे बीएनए विद्यार्थियों से रूबरू हुए।



तमाम औपचारिकताओं के बीच कुछ पल संवाद के मिले तो उन्होंने बताया कि उस वक्त छन्नी लाल चौराहे के पास बीएनए हुआ करता था। हम कहीं भी रहें, पर क्लास बंक करने से कभी बाज नहीं आते थे।

सफलता के शिखर पर पहुंच कर भी विनम्रता से भरे नवाज ने कहा कि मेरा चेहरा कोई हीरो जैसा तो था नहीं, एक सामान्य सा दिखने वाला लड़का, अपने दोस्तों के कहने पर अभिनय करने लगा। मैं मानता हूं कि मुझे तो मेरे दोस्तों ने हीरो बना दिया।

Nawazuddin Siddique in Lucknow for film promotion.
- फोटो : amar ujala

इस दौरान उन्होंने राज बिसारिया जी के अनुशासन का जिक्र किया। बोले- उस सख्ती, उस अनुशासन ने ही हमें हम बना दिया आज। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि वे बीएनए में हैं। बस अनुशासन को मत भूलिएगा। इस दौरान निदेशक बीएनए प्रो. दिनेश खन्ना, प्रिवेन्द्र सिंह, राहुल सिंह चंदेल, कवि लोकेश त्रिपाठी समेत शहर के जाने-माने लोग मौजूद रहे।

Nawazuddin Siddique in Lucknow for film promotion.
- फोटो : amar ujala

प्रेसवार्ता में साझा किए शूटिंग से जुड़े अनुभव
फिल्म जोगीरा सारा रा की टीम के साथ मौजूद नवाज ने मीडिया के साथ शूटिंग के अनुभव को साझा किया। कहते हैं कि सीरियस रोल करने वाले अभिनेता को दर्शक फिल्म जोगीरा सारा रा रा में एक हंसते खेलते अभिनेता के रूप में देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddique in Lucknow for film promotion.
- फोटो : amar ujala

लुलु मॉल पहुंचे नवाज, दर्शकों से लिया फीडबैक
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनेत्री निक्की तंबोली के साथ अपनी फिल्म जोगीरा सारा रारा का प्रमोशन करने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित लुलु मॉल मे पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से परिवार और बच्चों के साथ थियेटर में जाकर फ़िल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये फ़िल्म वैसी नहीं है जिसे आप अकेले देखें। लिहाज़ा सबके साथ फ़िल्म का लुत्फ़ उठाये।

नवाज़ पहले लूलू के पीवीआर पहुँचे और पहले दिन का शो देखकर निकले दर्शकों से बात कर दोनों कलाकारों ने फ़िल्म के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली। इसके बाद वह फ़ैशन स्टोर पहुँचे और वहाँ कपड़ों के सेलेक्शन की जानकारी ली। निक्की व नवाज़ ने अपनी फ़िल्म के गाने पर डांस करने के साथ ही सबसे फ़िल्म देखने को भी कहा।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddique in Lucknow for film promotion.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ शहर की तारीफ़ करते हुये नवाज ने कहा कि इस शहर से उनका पुराना नाता है।यंही से पढ़ाई करने के साथ ही मैंने बहुत कुछ इस शहर से सीखा है। मुझे शहर के साथ ही यहां आना बहुत पसंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed