फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Water has receded from homes... but disease is creeping in.

Lucknow News: घरों से पानी निकला...दबे पांव घुस रही बीमारी

Wed, 28 Oct 2026 03:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Water has receded from homes... but disease is creeping in.
फैजुल्लागंज की भार्गव कॉलोनी में बाढ़ से परेशानी।
लखनऊ। फैजुल्लागंज की भार्गव काॅलोनी में घरों से तो बाढ़ का पानी निकल गया। गलियों और खाली प्लॉटों में जलभराव और गंदगी से बीमारी पांव पसारने लगी है। लोग सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार की चपेट में आ रहे हैं। काॅलोनी के लोग सफाई और दवा छिड़काव न कराए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मिश्रा तिराहे के पास के लोग भी गंदगी से परेशान हैं। तिरंगा चौराहा के पास, उससे थोड़ा आगे गली में गंदा पानी भरा है। लोगों के घरों के सामने भी जलभराव है। कच्ची ढाल के पास खड़े मेडिकल वाहन पर दवा लेने पहुंची मजीदा और रामदेवी बुखार से पीड़ित थीं। अब्दुल कलाम हाथ-पैर में दर्द की दवा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बेटा-बहू सभी को बुखार
मंगलवार की दोपहर भार्गव काॅलोनी में तिरंगा चौराहे के समीप दुकान पर बैठीं बकरीदन कई दिन से बुखार की चपेट में हैं। उन्होंने बताया कि बेटा अख्तर अंसारी, अनस अंसारी और बहू को भी बुखार आ रहा है। चौराहे के पास सड़क पर गंदा पानी भरा है। खाली प्लॉटों में भरे तालाब जैसे पानी में काई जमा है। बकरीदन ने बताया कि यहां सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से बुखार, घर में लगवाया है आरओ
काॅलोनी की प्राची सिंह भी बुखार की चपेट में हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन से तबीयत खराब है। घर की बोरिंग से दूषित पानी आ रहा था, इसलिए एक दिन पहले आरओ लगवाया है। कुछ कर्मचारी सिर्फ एक दिन सफाई करने आए थे। कुछ जगह सफाई की और चले गए। गंदा पानी भरा है, दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा।

रास्ते पर जलभराव, सफाई नहीं हो रही
काॅलोनी के मोहित बोरिंग की मरम्मत करा रहे थे। उन्होंने बताया कि कल ही घर वापस आए हैं। बोरिंग से आ रहा पानी पीना तो दूर नहाने लायक भी नहीं है। मच्छर और कीड़े बढ़े हैं। वहीं, दिवाकर का कहना था कि अभी इस गली में सफाई नहीं कराई गई है। सरिता ने बताया कि सफाई ने होने से समस्याएं बढ़ रही हैं। मां बीमार है। मिश्रा तिराहे के पास सुनील भी कई दिन से बुखार की चपेट में हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed