फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन तलाक बिल के खिलाफ अब नहीं होंगे मुस्लिम महिलाओं के आंदोलन, ALMPLB ने लिया फैसला

Wed, 04 Apr 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Apr 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
muslim women will not protest against triple talaaq bill decides aimplb.

तीन तलाक बिल (मुस्लिम वुमेन प्रोटेक्शन एंड राइट्स इन मैरिज एक्ट 2017) के खिलाफ देश भर में चल रहे मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन अब नहीं होंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को होने वाले प्रदर्शन के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बिल के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन को रोकने का फैसला किया है।



पूरे देश में तहफ्फुज-ए-शरीअत मुहिम में लाखों मुस्लिम महिलाओं की एकजुटता को देखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। पर्सनल लॉ बोर्ड अब दहेज व महंगी शादियों के खिलाफ मुहिम भी चलाएगा।

ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने बताया कि बोर्ड का मकसद केंद्र सरकार को बताना था कि मुस्लिम महिलाओं का बड़ा हिस्सा शरीयत में दखलअंजादी के खिलाफ है और तीन तलाक बिल के विरोध में है। लाखों महिलाओं ने घरों से निकल कर केंद्र सरकार तक यह संदेश पहुंचा दिया है।

muslim women will not protest against triple talaaq bill decides aimplb.

महिलाओं की एकजुटता को देखते हुए बोर्ड अब सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मुहिम शुरू करने जा रहा है। बोर्ड का मानना है कि महिलाओं को विरासत के शरई अधिकार मिलने से उनको आर्थिक तौर पर सुरक्षित किया जा सकता है। अगर मुस्लिम समाज शरीयत के मुताबिक सादगी से शादियां करे और दहेज देने के बजाए ईमानदारी से बेटियों को भी जायदाद में हिस्सा दे तो तलाक के बाद कोर्ट जाने वाली महिलाओं की संख्या में कमी आएगी।

muslim women will not protest against triple talaaq bill decides aimplb.

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर महिलाओं की कमेटी बनाकर दहेज और महंगी शादियों के खिलाफ मुस्लिम समाज को जागरूक किया जाएगा। इसमें महिलाओं को इस्लाम में मिले अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें शादियों में फिजूलखर्ची न कर पैसा बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने को प्रेरित किया जाएगा। दरअसल, तीन तलाक बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर पूरे देश में तहफ्फुज-ए-शरीयत मुहिम शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
muslim women will not protest against triple talaaq bill decides aimplb.

मुहिम के तहत कर्नाटक, हैदराबाद, मध्य प्रदेश व यूपी समेत कई राज्यों में हुए प्रदर्शन में मुस्लिम महिलाओं ने शरीयत व पर्सनल लॉ पर अमल करने का संकल्प लिया। बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने पत्र जारी कर दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के बाद महिलाओं के प्रदर्शन रोकने का आह्वान किया है। उन्होंने मुहिम में सक्रिय महिलाओं से इलाकाई स्तर पर ताहफ्फुज-ए-शरियत कमेटी तैयार कर मुस्लिम समाज को बुराइयों के प्रति जागरूक करने को कहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed