फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदसौर के हैवानों के लिए मुसलमानों ने मांगी सजा-ए-मौत, प्रतीकात्मक सिर कलम कर किया विरोध

Tue, 03 Jul 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jul 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
muslim oragnaisation protest against mandsaur rape case.
मंदसौर रेप कांड - फोटो : amar ujala

मध्य प्रदेश के मंदसौर में मासूम बच्ची और लखनऊ में एक छात्रा से बलात्कार के विरोध में महिला व पुरुषों ने बलात्कारी के पुतले का प्रतीकात्मक सिर कलम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बलात्कारियों का सरेआम सिर कलम करने की मांग की।



बहुजन मुस्लिम महासभा और हिन्दू जागरण सेल के आवाहन पर हुसैनाबाद के रूमी गेट पर एकत्र हुये प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे बहुजन मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वली मोहम्मद ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के सम्मान की बात खोखली साबित हो रही है।

muslim oragnaisation protest against mandsaur rape case.
मंदसौर रेप कांड - फोटो : amar ujala

उन्होंने एक सर्वे का हवाला देकर कहा कि भारत महिला यौन हिंसा में टॉप पर जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी ने कहा कि बलात्कारियों को अब कानून का डर नही रह गया है। उन्होंने कहा कि मंदसौर की घटना ने देश का सिर शर्म से झुका दिया है।

muslim oragnaisation protest against mandsaur rape case.
मंदसौर रेप कांड - फोटो : amar ujala

वहीं, प्रदेश की राजधानी में एक छात्रा की हत्या हो जाती है, पुलिस हत्यारों की तलाश तक नहीं कर पा रही है। प्रदर्शनकारियों ने मंदसौर के दोषियों का सरेआम सिर कलम करने की मांग की। हिन्दू जागरण सेल की प्रियंका मिश्रा ने कहा कि यौन हिंसा में शामिल लोगों को 15 दिन के भीतर सजा होनी चाहिये। इस मौके पर मुख्य रूप से अहमद महबूब शेख, आरिफ हसन, पंकज त्रिपाठी, इमरान हैदर, रहनुमा खान, सुनयना वर्मा, मोहम्मद रजा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
muslim oragnaisation protest against mandsaur rape case.
मंदसौर रेप कांड - फोटो : amar ujala

उधर अफहाम-ए-जमा सोसाइटी के अध्यक्ष सैयद अली मीसम नकवी की अगुवाई में कई संगठनों ने मंगलवार को जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष पॉलीटेक्निक छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या किये जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने छात्रा को श्रद्घांजलि देते हुये हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
muslim oragnaisation protest against mandsaur rape case.
मंदसौर रेप कांड - फोटो : amar ujala
इस मौके पर मुख्य रूप से शराब बन्दी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली, उम्मीद संस्था के बलबीर सिंह मान, आर्य समाज के प्रतिनिधि देवेन्द्र पाल वर्मा, ताजियेदार सेवक संघ के अध्यक्ष हरीशचन्द धानुक, हिना खान, मूसा हसन मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed