जब एक साथ जले पिता-पुत्र के शव तो चीत्कारों से गूंज उठा पूरा आसमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के रतापुर गांव में गुरुवार को मारे गए पिता ज्ञान प्रकाश व बेटा रोहित पांडेय के शव शुक्रवार को पोस्टमोर्टम के बाद जब घर लाए गए गांव में कोहराम मच गया। पति और बेटा खो चुकी ज्ञान प्रकाश की पत्नी की हालत गंभीर हो गई है। गमजदा माहौल में ज्ञानप्रकाश के भतीजे कामता पाण्डेय ने शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल समेत सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग रहे मौजूद रहे।
मालूम हो ज्ञान प्रकाश पांडेय (50) के पड़ोसी बालमुकुंद पांडेय का बेटा रवि अपनी बाइक पर साइलेंसर में तेज आवाज वाला सिस्टम लगाकर चला रहा था। आरोप है कि रवि जब ज्ञानप्रकाश के घर के सामने से निकलता तो बाइक की आवाज तेज कर देता जिससे लोगों को परेशानी होती। ज्ञानप्रकाश ने विरोध किया तो रवि और उसके भाई राहुल ने उनकी पिटाई कर दी थी। ज्ञान प्रकाश ने पीपरपुर थाने पहुंच एसओ को तहरीर दी लेकिन एसओ ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस में शिकायत की जानकारी रवि को हुई तो वह भड़क उठा।
ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम रवि ने अपने दोनों भाइयों राहुल और बच्चा के साथ फरसा, बल्लम और असलहा लेकर ज्ञानप्रकाश के घर धावा बोल दिया। ज्ञानप्रकाश का इकलौता बेटा रोहित पांडेय (25) बाहर निकला तो उसे फरसे से काट डाला।