फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: प्रधान पति की हत्या के बाद गांव में तनाव, शव पहुंचते ही टूटा सब्र का बांध, किसी के घर नहीं जला चूल्हा

Sat, 31 Oct 2020 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Oct 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
murder in amethi Tension in the village after the murder of village head husband
murder in amethi - फोटो : अमर उजाला
अमेठी के मुंशीगंज थाने के बंदोइया गांव में बृहस्पतिवार रात दलित महिला ग्राम प्रधान के पति को अगवा करने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे प्रधान पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दलित महिला ग्राम प्रधान के पति की हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना को लेकर दिन भर ग्रामीण सहमे रहे। 

 
murder in amethi Tension in the village after the murder of village head husband
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर ग्राम प्रधान के पति को क्यों मार डाला गया। घटना को लेकर गांव का कोई भी व्यक्ति खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं दिखा। महिला ग्राम प्रधान के पति की हत्या से गांव में खासा आक्रोश है। लोगों में सुलग रही आक्रोश की चिंगारी को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। गांव में कई थानों की पुलिस व पीएसी लगाई गई है। सीओ गौरीगंज संतोष कुमार सिंह भी गांव में कैंप कर रहे हैं। 
murder in amethi Tension in the village after the murder of village head husband
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शव पहुंचते ही टूटा सब्र का बांध
बंदोइया गांव में गुरुवार रात हुई महिला ग्राम प्रधान के पति की हत्या ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। शुक्रवार शाम ग्राम प्रधान के पति का शाम पोस्टमॉर्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिवारीजनों के सब्र का बांध टूट गया। महिला ग्राम प्रधान छोटका का कहना था कि गांव के कुछ लोग उसके परिवार को गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाकर लगातार परेशान कर रहे थे। मन नहीं भरा तो शिकायतकर्ताओं ने उसके पति को जलाकर मार डाला। महिला ग्राम प्रधान ने कहा कि उसका पति ही परिवार का मुखिया और सहारा थ। पति की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder in amethi Tension in the village after the murder of village head husband
- फोटो : amar ujala
परिजनों ने मांगा शस्त्र लाइसेंस व सुरक्षा
ग्राम प्रधान ने प्रशासन से परिवार को शस्त्र लाइसेंस व सुरक्षा, किसान दुर्घटना बीमा का पांच लाख रुपये, एससीएसटी एक्ट में मिलने वाली 8.12 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, जीवन यापन के लिए तीन बीघा जमीन का आवंटन दिलाने के साथ घटना में नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कराने की मांग की। महिला ग्राम प्रधान का कहना था कि दबंगों ने उसके परिवार का चैन सुकून छीनने के बाद जीने का सहारा भी छीन लिया।
विज्ञापन
murder in amethi Tension in the village after the murder of village head husband
दलित प्रधान पति की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल - फोटो : amar ujala
शोक संवदेना व्यक्त करने वालों का लगा तांता
ग्राम प्रधान के परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए सुबह से लेकर रात तक लोगों का तांता लगा रहा। गांव के लोगों के अलावा ग्राम प्रधान के रिश्तेदार व इष्ट मित्र तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed