फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: अगवा किया, पेट्रोल डाला और प्रधान के पति को जला दिया जिंदा, तस्वीरों में देखें दिल दहला देने वाली वारदात

Sat, 31 Oct 2020 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
murder in amethi Kidnapped put petrol and burnt Pradhan husband alive see heartbreaking incident pictures
murder in amethi - फोटो : अमर उजाला
दिल दहला देने वाली एक वारदात में अमेठी के मुंशीगंज थाने के बंदोइया गांव में बृहस्पतिवार रात दलित महिला ग्राम प्रधान के पति को अगवा करने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे प्रधान पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। 


 
murder in amethi Kidnapped put petrol and burnt Pradhan husband alive see heartbreaking incident pictures
प्रधान के पति को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि घटना में पांच लोगों राजेश मिश्र, कृष्ण कुमार तिवारी, रविशंकर व संतोष कुमार तिवारी के अलावा एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन लोगों राजेश मिश्र, कृष्ण कुमार तिवारी, व संतोष कुमार तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रहा है।
 
murder in amethi Kidnapped put petrol and burnt Pradhan husband alive see heartbreaking incident pictures
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
भेटुआ ब्लॉक के गांव बंदोइया की ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन प्रसाद कोरी (50) बृहस्पतिवार शाम को बाजार के लिए निकले थे। रात 10 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच, रात 11:56 बजे गांव के ही आशीष तिवारी ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके घर के पीछे स्थित परिसर में कोई जल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder in amethi Kidnapped put petrol and burnt Pradhan husband alive see heartbreaking incident pictures
मौके पर जमा लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान अर्जुन के रूप में की। उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचा गया। हालत गंभीर होने पर पहले जिला अस्पताल, फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा ले जाते समय अर्जुन की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
murder in amethi Kidnapped put petrol and burnt Pradhan husband alive see heartbreaking incident pictures
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होने पर डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह व अन्य अफसर फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। साक्ष्य एकत्र करने के साथ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर एक प्लास्टिक की अधजली बोतल बरामद की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed