अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के देवी खेड़ा जंगल में बदमाशों ने शुक्रवार रात गैंगरेप के बाद एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
अर्धनग्न शव के पास युवती का पर्स, चप्पल के साथ शराब के क्वाटर, बीयर के खाली केन, सिगरेट के खाली पैकेट, ताश के पत्ते व खाली पैकेट पड़े थे। पर्स में सौंदर्य प्रसाधन के साथ रुपये व संदिग्ध वस्तुएं निकली हैं। आशंका है कि जुआरियों ने जाम लड़ाने के बाद वारदात अंजाम दी।
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
एसओ पीजीआई अरविंद कुमार पांडेय के मुताबिक, अवधनगर तेलीबाग निवासी विशाल गुप्ता सुबह 10:45 पर देवी खेड़ा जंगल में तालाब किनारे गया था, जहां पेड़ के नीचे युवती का अर्धनग्न शव औंधे मुंह पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र तकरीबन 38 वर्ष बताई जा रही है।
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
कुछ दूर पर उसके चप्पल व पर्स पड़ी थी। पर्स में 45 सौ रुपये, दो लिपस्टिक, बिंदिया, होटल के कार्ड व संदिग्ध वस्तुएं थीं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज करके शव मॉर्च्युरी भिजवाया।
अर्द्घनग्न मिली महिला की लाश साथ में आपत्तिजनक चीजें भी
इस बीच दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जंगल में केबल के तार का टुकड़ा मिला है। माना जा रहा है कि इसी से युवती का गला घोंटा गया।