सपा संरक्षक, पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का उनके गांव सैफई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई अपने नेता की अंतिम छवि पाने के लिए लालायित था।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए गए थे। जबकि आज उनके अंतिम दर्शन के लिए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा सांसद वरुण गांधी, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री असीम अरुण, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी लाइन में लगकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुत्र अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।
उड़ीसा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बालू से मुलायम सिंह यादव की तस्वीर बनाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
3 of 6
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मुलायम सिंह यादव के दर्शन के लिए आए थे। मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को हो गया था। वे कई बीमारियों से ग्रसित थे और लगभग एक महीने पहले भर्ती कराए गए थे।
मुलायम एक पहलवान थे और अपने कड़ी मेहनत व सूझबूझ से राजनीति के शिखर पर पहुंचे पर कभी भी उन्होंने अपने गांव को नहीं छोड़ा और उनके गांव में भी उन्हें कभी नहीं छोड़ा।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य नेता यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे।