फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां ने तीसरी मंजिल से बच्चों को फेंका, एक की मौत

Sun, 27 Mar 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
mother throw children from roof, one died
मां ने बच्चों को नीचे फेंका - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के कल्याणपुर में मानसिक रूप से बीमार एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को तीसरी मंजिल से फेंक दिया जिससे एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है। इसके बाद मां खुद भी अपनी जान देने पर आमादा हो गई। मोहल्ले के लोगों ने उसे तीसरी मंजिल से कूदने से बचाया। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया है।

mother throw children from roof, one died
मां ने बच्चों को नीचे फेंका - फोटो : अमर उजाला

कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी नीरज वर्मा प्राइवेट जॉब करते हैं। घर में पत्नी सीमा, दो बच्चे श्रेयांश (6) और ढाई साल का अंश है। नीरज के साथ ही उसकी मां ऊषा वर्मा, पिता प्रेम नारायण समेत दो भाइयों का परिवार भी रहता है।

mother throw children from roof, one died
मां ने बच्चों को नीचे फेंका - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच सीमा आई और दोनों को छत पर ले गई। इसके बाद दोनों को बारी-बारी से तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
mother throw children from roof, one died
मां ने बच्चों को नीचे फेंका - फोटो : अमर उजाला

घर के बाहर मौजूद लोग शोर मचाते हुए छत पर चढ़ गए और रेलिंग से कूदने जा रही सीमा को बचा लिया। उधर परिजन और पड़ोसी दोनों घायल बच्चों श्रेयांश और अंश को एक निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
mother throw children from roof, one died
मां ने बच्चों को नीचे फेंका - फोटो : अमर उजाला

मासूम अंश के सिर में गंभीर चोट आने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट भेज दिया। यहां उसकी मौत हो गई। श्रेयांश का हाथ टूटने के साथ-साथ शरीर में और चोटें आईं हैं। परिजनों ने बताया कि सीमा मानसिक रूप से बीमार है।इसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सीमा को हिरासत में लिया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed