फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पेट पर बैठ दबाया गला...नाक से बहने लगा खून, फिर भी न पसीजा दिल; मां ने प्रेमी संग इसलिए मासूम बेटी को मारा

Wed, 16 Jul 2025 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jul 2025 09:31 AM IST
सार

लखनऊ में मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी के साथ मिलकर मां ने छह साल की बेटी को मार डाला। 36 घंटे तक मां और प्रेमी ने मामला दबाए रखा। इस दौरान शव के सामने ही मां ने प्रेमी के साथ पार्टी भी की। जब पति आया तो उसे फंसाने के लिए आरोपी मां ने पुलिस बुला ली।

विज्ञापन
Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow
Lucknow Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी की लखनऊ में प्यार में अंधी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर पर ही छह साल की बेटी सोना की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी के साथ घर में ही शव के सामने पार्टी भी की। 36 घंटे तक मामले को दबाए रखा और हत्या में पति शाहरूख को फंसाकर जेल पहुंचाने की साजिश रचती रही। रोशनी ने सोमवार रात तीन बजे पुलिस को बेटी की हत्या की सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की, सबूत खंगाले और पूछताछ की तो राज खुला। मां रोशनी खान और प्रेमी उदित जायसवाल ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने रोशनी और उदित को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी 36 घंटे पहले हत्या की पुष्टि हुई है।

 
Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छह साल की बेटी के पेट पर चढ़कर दबाया गला
छानबीन में सामने आया है कि रोशनी कई माह से पति को फंसाने के लिए बेटी की हत्या की साजिश रच रही थी। वह शाहरूख के घर आने का इंतजार कर रही थी। शाहरूख के घर से जाने के बाद रोशनी घर में सो रही बेटी के पेट पर चढ़ बैठी। इससे सोना की अचानक चीख निकल पड़ी। सोना के नाक से खून बहने लगा। इसके बावजूद रोशनी का दिल नहीं पसीजा। आरोपियों ने सोना की गला कसकर हत्या कर दी।
 
Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow
रोशनी खान को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल दहलाने वाली यह वारदात कैसरबाग के खंदारी बाजार में हुई। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार देर रात रोशनी ने पुलिस को फोन कर बताया कि पति ने बेटी सोना की हत्या कर दी है। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। रोशनी की तहरीर पर पति शाहरूख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow
मां रोशनी खान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी रोशनी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रोशनी की उसके पति से पिछले दो साल से अनबन है। रोशनी प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही है। सोमवार रात को शाहरूख बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया। झगड़े के बाद शाहरूख चला गया। 

 
विज्ञापन
Mother killed her six year old daughter in collusion with her lover in lucknow
अपार्टमेंट के बाहर खड़े लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में शाहरुख ने पुलिस को रात का घटनाक्रम बताया। पुलिस ने शाहरूख की लोकेशन निकलवाने के बाद शक पर रोशनी और उदित से पूछताछ की। रोशनी लगातार अपने बयान बदलती रही। पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed