फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजली बिल में बड़ा खेल: स्मार्ट मीटर की बाईपास ‘सर्जरी’, पकड़े गए शातिरों के खुलासे से हो जाएंगे हैरान

Wed, 13 Jul 2022 10:26 AM IST
शाहरुख खान नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Jul 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
More than 10 gangs active in Lucknow to slow down speed of electricity meter
Smart Meter - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बिजली चोरी करने वाला गिरोह सरकारी तंत्र से ज्यादा स्मार्ट हो गया है। शहर में अभी स्मार्ट मीटर ठीक से लग भी नहीं पाए हैं और बिजली चोरों ने बाईपास ‘सर्जरी’ कर दी है। यानी बाइपास के जरिये मीटर को धीमा कर बिजली चोरी का खेल शुरू हो गया है। लेसा अभियंताओं ने ऐसे दो शातिरों प्रशांत गुप्ता व दीपक मौर्य को दबोच कर गाजीपुर थाने की पुलिस के सुपुर्द किया और मुकदमा भी दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने थाने से ही नोटिस देकर छोड़ दिया। गिरोह के दोनों सदस्यों ने मीटर को धीमा करने के तरीके का खुलासा भी पुलिस के सामने किया है। सूत्रों के मुताबिक शहर में प्रशांत व दीपक की तर्ज पर 10 अन्य गिरोह इसी तरीके का इस्तेमाल कर बिजली चोरी कराने का खेल कर रहे हैं। गिरोह में लेसा मीटर सेक्शन के कुछ कर्मचारी व ठेकेदार भी शामिल हैं। गिरोह के सदस्य शहर में अनगिनत स्मार्ट मीटरों को धीमा कर चुके हैं। राजधानी में अभी सिर्फ 3.85 लाख स्मार्ट मीटर ही लगे हैं। 
More than 10 gangs active in Lucknow to slow down speed of electricity meter
स्मार्ट मीटर। - फोटो : amar ujala
इस तरह धीमा कर रहे स्मार्ट मीटर  
स्मार्ट मीटर को धीमा करने के लिए गिरोह के सदस्य टर्मिनल प्लेट की सील से छेड़छाड़ करके मीटर में जाने वाले इनकमिंग करंट, न्यूट्रल एवं आउटगोइंग करंट, न्यूट्रल वायर के बीच एक महीन तार लगा देते हैं। इस तार के जरिये करंट बाईपास होने लगता है। 

 
More than 10 gangs active in Lucknow to slow down speed of electricity meter
स्मार्ट मीटर। - फोटो : amar ujala
इससे उपभोक्ता के घर में जितनी बिजली उपयोग होती है, उसकी महज 50 फीसदी ही यूनिट के रूप में दर्ज होकर मीटर में डिस्प्ले होती है। मीटर में बाईपास सिस्टम बनाने के बाद ये पुरानी सील को दोबारा उसी जगह चस्पा कर देते हैं। इससे मीटर में छेड़छाड़ का फौरी तौर पर पता नहीं चल पाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
More than 10 gangs active in Lucknow to slow down speed of electricity meter
स्मार्ट मीटर। - फोटो : amar ujala
स्मार्ट मीटरों की होगी जांच
लेसा ट्रांस गोमती एवं सिस गोमती जोन के मुख्य अभियंता अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि जिन खंडीय इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उनकी रैंडम जांच के निर्देश दिए गए हैं। शहर में सबसे ज्यादा स्मार्ट मीटर चौक, ठाकुरगंज, चिनहट, बीकेटी, रहीमनगर, हुसैनगंज एवं अमीनाबाद इलाके में लगाए गए हैं। जांच में गड़बड़ी मिलने पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।  
विज्ञापन
More than 10 gangs active in Lucknow to slow down speed of electricity meter
पकड़े गए थे दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ा
बिजली मीटर में टेंपरिंग के मामले में पकड़े गए प्रशांत गुप्ता और दीपक कुमार मौर्य को नोटिस देकर छोड़ने के बारे में प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में जो धाराएं हैं वो जमानती हैं। इस कारण उनसे पूछताछ के बाद 41ए का नोटिस तामील कराकर उन्हें छोड़ दिया गया है। साथ ही यह हिदायत दी गई है कि विवेचना के दौरान जब भी बुलाया जाएगा, थाने में उपस्थित होना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed