फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bodies of Lucknow triple murder case handed over to families shortly find out what post-mortem report says

लखनऊ तिहरा हत्याकांड: घर पहुंचे शव तो बिलख उठे घरवाले, जानें क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Tue, 27 Oct 2026 10:51 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 10:51 AM IST
सार

लखनऊ में पार्किंग विवाद के दौरान हुई फायरिंग में दो भाइयों और एक बेटे की हत्या कर दी गई। मारे गए तीनों लोगों के शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपे गए। आगे पढ़ें अपडेट...

विज्ञापन
bodies of Lucknow triple murder case handed over to families shortly find out what post-mortem report says
मौजूद भीड़, बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में गोलीबारी में मारे गए तीनों लोगों के शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपे गए। शव घर पहुंचे तो परिजन बिलख उठे। हर आंख नम दिखी। इस वारदात में शिवाजी तिवारी, शंभू तिवारी और सुयश तिवारी की मौत हुई है। 
विज्ञापन






जानकारी के मुताबिक, शिवाजी और सुयश को दो-दो गोलियां लगी हैं। शिवाजी तिवारी के सिर और सीने में गोली लगी। वहीं, सुयश तिवारी के सिर और पेट में गोली लगने की बात सामने आई है। शंभू तिवारी को भी दो गोलियां मारी गई हैं। एक सिर और दूसरी एब्डोमेन में।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। शव परिजनों को सौंपे जाने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें पूरा मामला

ब्राह्मणी टोला में पार्किंग के विवाद में सोमवार को शिवाजी तिवारी (60), उनके भाई शंभू तिवारी (55) और बेटे सुयश तिवारी (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय ऋषभ शुक्ला ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी और उसकी तीन बहनों को गिरफ्तार कर ऋषभ के पास से अवैध पिस्टल और चार खोखे बरामद किए। दोनों पक्षों में बरगद के पेड़ का चबूतरा बनाने को लेकर भी लंबे समय से विवाद है।


पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के मुताबिक बरगद के पेड़ के पास खाली पड़ी जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर सुबह 10:30 बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान पड़ोसी दिनेश शुक्ला के बेटे ऋषभ ने अवैध पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से शिवाजी, शंभू और सुयश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस तीनों को केजीएमयू लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शंभू की पत्नी रुचि तिवारी की तहरीर पर आरोपी ऋषभ शुक्ला, उसके पिता दिनेश शुक्ला, चाचा राजेश शुक्ला, गिरीश शुक्ला और बहन प्रीति, अदिति व दिव्या के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed