फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to conduct foot march in six UP regions corner opposition campaign to save democracy remove anarchy

यूपी: छह क्षेत्रों में पदयात्रा करेगी भाजपा, विपक्ष को घेरेगी; चलेगा लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान

Tue, 27 Oct 2026 09:13 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 09:13 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी 3 से 5 नवंबर तक प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्राएं निकालेगी। इस अभियान के जरिए बीजेपी प्रबुद्ध वर्गों और सामाजिक संगठनों को जोड़कर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों और चुनावी प्रक्रियाओं पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देगी।

विज्ञापन
BJP to conduct foot march in six UP regions corner opposition campaign to save democracy remove anarchy
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने विपक्ष को राजनीतिक और वैचारिक मोर्चे पर घेरने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में तीन से पांच नवंबर तक लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत पदयात्राएं निकालेगी। इनके जरिये विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों और चुनावी प्रक्रियाओं पर उठाए जा रहे सवालों को मुद्दा बनाकर जनता के बीच अपनी बात रखी जाएगी। साथ ही, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध वर्ग की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश होगी।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अभियान की प्रदेश टोली की बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सांविधानिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर दोहरे मानदंड अपना रहा है। भाजपा पदयात्राओं के माध्यम से जनता के बीच जाकर विपक्ष के विरोध का जवाब देगी।
विज्ञापन

सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों पर रहेगा जोर

धर्मपाल सिंह ने बताया कि पदयात्राओं में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं के अलावा संत-महात्मा, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। अभियान में राष्ट्रीय एकता, सांविधानिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश महामंत्री व अभियान संयोजक दिलीप पटेल ने तैयारियों की जानकारी दी। आयोजन और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए टोली सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सह संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह रावत, नीरज सिंह, संजय राय, राम प्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य और अभिजात मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा मोर्चा, मीडिया, सोशल मीडिया और क्षेत्रीय इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

इन शहरों में निकलेंगी पदयात्राएं

  • तीन नवंबर : अवध क्षेत्र-लखनऊ में।
  • चार नवंबर : काशी क्षेत्र-प्रयागराज, गोरखपुर क्षेत्र-गोरखपुर और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र-कानपुर में।
  • पांच नवंबर : पश्चिम क्षेत्र-गाजियाबाद और ब्रज क्षेत्र-बरेली में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed