कैश वैन नहीं लूट पाए तो छीन ले गए गार्ड की बंदूक, तस्वीरें...
यूपी के बाराबंकी जिले में बुधवार दोपहर मोबाइल कैश वैन को लूटने आए बदमाश जब असफल रहे तो गार्ड को गोली मारकर उसकी बंदूक ही ले गए। एक मोबाइल कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर बदमाश उसकी लाइसेंसी बंदूक लूट ले गए। वारदात के समय वैन में लाखों रुपये की नकदी मौजूद थी जिसे लूटने में बदमाश असफल हुए। वारदात के बाद एक बाइक पर सवार दोनों सशस्त्र बदमाश हाईवे पर सफदरगंज की ओर भाग निकले।
कैश वैन नहीं लूट पाए तो छीन ले गए गार्ड की बंदूक, तस्वीरें...
शहर कोतवाली क्षेत्र में मेजर पेट्रोल पंप पर दिन दहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। वारदात के बाद घटनास्थल पर एसपी, एएसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच समेत कई पुलिस टीम लगाई गई है। गोली लगने से घायल हुए गार्ड को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
कैश वैन नहीं लूट पाए तो छीन ले गए गार्ड की बंदूक, तस्वीरें...
चेकमैक कंपनी की मोबाइल कैश वैन से चालक रंजीत निवासी ग्राम डेहुआ मानपुर थाना जैदपुर, असलहाधारी सुरक्षा गार्ड राजीव मौर्या(३०) पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम मेलारायगंज कोतवाली बदोसराय व अमोद श्रीवास्तव निवासी ग्राम मरचा थाना परसपुर जिला गोंडा हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास से बुधवार की दोपहर कैश कलेक्ट करने के बाद बाराबंकी शहर स्थित मेजर पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे।
कैश वैन नहीं लूट पाए तो छीन ले गए गार्ड की बंदूक, तस्वीरें...
यहां पर भी इन लोगों ने पेट्रोल पंप से कैश लिया उसके बाद जाने के लिए निकल रहे थे। तभी पेट्रोल पंप पर ही एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे व कैश वैन में लूट का प्रयास करने लगे। इस दौरान जब गार्ड ने बदमाशों का विरोध किया तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी और उसकी बंदूक लूटकर भाग निकले।
कैश वैन नहीं लूट पाए तो छीन ले गए गार्ड की बंदूक, तस्वीरें...
घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी व घायल गार्ड को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते गार्ड को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बदमाश कैश वैन से नकदी लूटने में असफल रहे है। वैन में कितने रुपये की नकदी थी इस बारे में अभी कोई भी कुछ नहीं बता रहा है।