फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बोर्ड की कापियों में निकल रहे 100 व 50 के नोट, तस्वीरें

Sun, 03 Apr 2016 01:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायबरेली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, रायबरेली Updated Sun, 03 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Money in students examination note book.

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय की कॉपियों में नोटों की बौछार हो रही है। 50 व 100 रुपये के नोट निकल रहे हैं। शनिवार को कई परीक्षकों की कॉपियों में तो सौ-सौ के दो से तीन नोट तक निकले। रुपये निकलने पर परीक्षकों के चेहरे खिल रहे हैं। रुपयों को पड़ोस में बैठे परीक्षकों से छुपाकर चुपके से जेब में रख रहे हैं। जानकारी होने पर उसे नाश्ते में खर्चा करना पड़ता है।

Money in students examination note book.

शहर के जीआईसी और जीजीआईसी में इंटरमीडिएट और एमजीआईसी व एनआईसी में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। इंटरमीडिएट की कॉपियों में 50 व 100 रुपये के नोट निकल रहे हैं। 10 के नोटों की संख्या काफी अधिक है।

Money in students examination note book.

परीक्षकों का कहना है कि कॉपियों में पास होने तक के सवाल हल होने के बाद भी रुपये निकल रहे हैं। परीक्षार्थी अधिक से अधिक नंबर के लिए यह नोट लगा रहे हैं। हालांकि जीआईसी व जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों में नोट अधिक मिल रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Money in students examination note book.

पास न किया तो दे दूंगी बददुआ....
इंटरमीडिएट की गणित विषय की एक कॉपी में लिखा था कि-कॉपी चेक करने वाले गुरुजी आपसे निवेदन है कि आप मुझे पास कर दिजीएगा अगर आप मुझे पास कर देगे तो मैं आपको दुआ दूंगा कि आप की फैमिली हमेशा खुशी रहेगी अगर आप मुझे फेल कर दोगे तो आपको मैं बददुआ दूंगी।

विज्ञापन
Money in students examination note book.

आपकी फैमली हमेशा परेशान रहेगी और हमेशा बीमार रहेगी हमेशा दुखों में पडे़ रहेंगे धन्यवाद....। परीक्षक यह अनुरोध देखकर आश्चर्यचकित हो गया। हालांकि परीक्षार्थी को पास करके बददुआ से बच गया। इसी तरह अन्य तमाम तरह के अनुरोध कॉपियों में मिल रहे हैं जो परीक्षकों को नंबर देने के लिए विवश कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed