फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow: यूपी में सात दशक बाद फुटबॉल की धमाकेदार वापसी, मोहन बागान बना चैंपियन, तस्वीरें

Tue, 03 Sep 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bagan team won the Chief Minister cup in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

सात दशकों के इंतजार के बाद यूपी में फुटबॉल की धमाकेदार वापसी हुई। मौका था देश की शीर्ष क्लब ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच हुए चीफ मिनिस्टर कप मुकाबले का, जहां मोहन बागान ने शूटआउट तक खिंचे मुकाबले में 4-3 से जीत दर्ज की। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को फ्लड लाइट की रोशनी में खेले गए मुकाबले को लेकर रोमांच देखते ही बना। दोनों टीमों के फुटबॉलरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस महामुकाबले को और बड़ा बना दिया।



Mohan Bagan team won the Chief Minister cup in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

पहले ही मिनट में मोहन बागान ने गोल किया लेकिन लाइनमैन ने उसे ऑफ साइड दे दिया और दर्शकों में निराश छा गई। शुरुआती कशमकश के बाद मोहन बागान ने पहला गोल दागने में सफलता हासिल की, जब बाएं छोर से बने मूव को सुहैल अहमद ने खूबसूरती से ईस्ट बंगाल की गोलपोस्ट में डाल दिया।

Mohan Bagan team won the Chief Minister cup in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

एक गोल से पिछड़ने के बाद ईस्ट बंगाल ने कई मूव बनाए, लेकिन टीम की अग्रिम पंक्ति मिले मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सके। इस दौरान मोहन बागान की रक्षापंक्ति ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा। दूसरे हाफ में ईस्ट बंगाल के खिलाड़ी ज्यादा आक्रामक दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohan Bagan team won the Chief Minister cup in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

खेल के 48वें मिनट में टीम को वापसी करने में सफलता मिली। यहां मोहम्मद आशिक ने बाएं छोर से मिले क्रास पर बेहतरीन मैदानी गोल दागा। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। परिणाम के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें मोहन बागान ने अपने गोलकीपर अभिषेक के बेहतरीन बचाव से 3-2 से बाजी मारते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
Mohan Bagan team won the Chief Minister cup in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुकाबले का शुभारंभ किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद फुटबॉल पर किक जमाकर मुकाबले का आगाज किया।

कुछ यूं रहा शूटआउट का रोमांच
मोहन बागान             ईस्ट बंगाल
सेरातो - 1             तन्मय दासण्-0
एल सिबाजित सिंह- 0 विष्णु- 0
आदिल अब्दुल्ला- 1 मो. आशिक- 1
लीवान कास्टाना- 0 मो. मुशर्रफ- 0
रवि बहादुर राना- 1 चाको मंडी- 0

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed