फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेढ़ माह बाद आज लखनऊ लौटेंगी मायावती, गठबंधन को लेकर अखिलेश से हो सकती है मुलाकात

Wed, 23 May 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 May 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
mayawati will return to lucknow today, can meet akhilesh yadav
अखिलेश यादव व मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती करीब डेढ़ माह बाद बुधवार को लखनऊ लौट रही हैं। प्रवास के दौरान मायावती की उपचुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी मुलाकात हो सकती है।
mayawati will return to lucknow today, can meet akhilesh yadav
Mayawati
सूत्रों ने बताया कि मायावती बुधवार को दिल्ली से बंगलूरू जाएंगी। जहां वे पूर्व सीएम अखिलेश समेत देश के तमाम विपक्षी नेताओं के साथ कर्नाटक के नए सीएम एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। वहां से वे सीधे लखनऊ आएंगी। शाम छह बजे तक उनके पहुंचने की उम्मीद है।
mayawati will return to lucknow today, can meet akhilesh yadav
mayawati home - फोटो : amar ujala
मायावती 26 मार्च को दिल्ली गई थीं। प्रवास के दौरान उनसे जुड़ी गतिविधियों पर लोगों की नजरें होंगी। सबसे पहले लोगों की नजर है कि मायावती सुप्रीमकोर्ट के निर्णय के मुताबिक मौजूदा आवास 13 ए  माल एवेन्यू खाली करती हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati will return to lucknow today, can meet akhilesh yadav
mayawati home - फोटो : amar ujala
इस पर उन्होंने श्री कांशीरामजी यादगार विश्राम स्थल का बोर्ड लगाकर सियासत गर्मा दी है। हालांकि उनके नए ठिकाने के तौर पर 9 माल एवेन्यू को तेजी से तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
mayawati will return to lucknow today, can meet akhilesh yadav
अखिलेश, मायावती
इसके अलावा उन्होंने अपनी घोषणा के मुताबिक अब तक कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को कोई खुला निर्देश जारी नहीं किया है। समझा जा रहा है कि सपा मुखिया इस संबंध में मायावती से बात कर सकते हैं। साथ ही दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर आगे के कदम पर भी लोगों की नजरें हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed