फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी में नोटबंदी पर जवाब देने की हिम्मत नहीं: मायावती

Mon, 19 Dec 2016 08:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Dec 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
 mayawati on parivartan rally of prime minister narendra modi.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि नोटबंदी के कारण जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवारीजनों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। अपने जारी किए गए बयान में बसपा सुप्रीमो ने संसद में बहस न करने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

 mayawati on parivartan rally of prime minister narendra modi.

मायावती ने कहा कि सच तो ये है कि सत्तापक्ष में नोटबंदी पर जवाब देने की हिम्मत ही नहीं है। उन्होंने मोदी की सोमवार को कानपुर में की गई परिवर्तन रैली पर कहा कि प्रधानमंत्री जी ने इसमें घिसी-पिटी बातें ही की हैं। नोटबंदी से परेशान जनता को राहत का आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि रैली में भाड़े की भीड़ लाई गई थी।

 mayawati on parivartan rally of prime minister narendra modi.

मायावती ने कहा कि मोदी की गलत नीतियों से सीमा पर जवानों तथा नोटबंदी से बैंकों व एटीएम की लंबी कतारों में खड़े लोगों की मौतें हो रही हैं। उन्हें इसकी परवाह नहीं है। वह अब भी जनता से बलिदान की अपील दोहरा रहे हैं। यह दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 mayawati on parivartan rally of prime minister narendra modi.
डॉ. अंबेडकर जयंती पर ड्रा निकालने से कोई फायदा नहीं
मायावती ने कहा कि नोटबंदी के मामले में लोगों का ध्यान बांटने के लिये लाटरी के ड्रॉ निकालने की योजना लाई गई है। इससे देश की जनता को कोई राहत मिलने वाली नहीं है। इसके अलावा डॉ. अंबेडकर जयंती के दिन लाटरी का ड्रॉ निकालने से कोई फायदा नहीं होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed