फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ पन्ने का सुसाइड नोट लिख विवाहिता ने लगाई फांसी, हाथ और पैर पर भी लिखी अपनी दास्तां

Fri, 27 Oct 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Oct 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
Married women commit suicide after writing a suicide note
मृतक की फाइल फोटो
काकोरी के बुधड़िया निवासी रुचि यादव (21) ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। उसका शव ऊपरी मंजिल पर लोहे के रॉड से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। पड़ताल में पुलिस के हाथ आठ पन्ने का सुसाइड नोट मिला। इसके अलावा विवाहिता ने हथेली पर लिखा था कि ससुरालवालों को सजा जरूर दिलाइएगा। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार पर केस दर्ज कर लिया है।

 
Married women commit suicide after writing a suicide note
पैर पर लिखी मौत की वजह

एसओ काकोरी यशकांत सिंह ने बताया कि बुधड़िया निवासी रूपचंद्र यादव केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में कार्यरत हैं। तीन साल पहले बेटी रुचि का विवाह मोहनलालगंज के गंगाखेड़ा निवासी विपिन यादव से किया था। विपिन निजी कंपनी में काम करता है। शादी के कुछ दिन बाद से ही रुचि व ससुरालियों में अनबन होने लगी। इसके चलते तीन महीने पहले पति ने उसे मायके पहुंचा दिया।

Married women commit suicide after writing a suicide note
हाथ पर लिखी बात

तब से वह यहीं रह रही थी। शुक्रवार को रुचि के पिता ड्यूटी पर गए थे। जबकि मां व भाई खेतों में धान काटने चले गए। घर पर वह अकेली थी। आठ पन्ने का सुसाइड नोट लिखने के बाद दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गई। इसके बाद दरवाजा बंद कर छत में लगी लोहे की रॉड से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Married women commit suicide after writing a suicide note
पैरों पर लिखी मौत की वजह

एसओ ने बताया कि कमरे से आठ पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसके अलावा रुचि ने हथेली व पैरों पर भी ससुरालियों के खिलाफ काफी कुछ लिखा था। रुचि ने हथेली पर लिखा कि हमने सारी बातें पेपर लिख दी है। सबका ध्यान रखना। ससुराल वालों को सजा जरूर दिलाइएगा। कभी ससुराल वाले खुश नहीं थे।

विज्ञापन
Married women commit suicide after writing a suicide note
सुसाइड नोट

उनकी वजह से इस स्थिति में पहुंची। परिवारीजनों के मुताबिक, वह मृत बेटी पैदा होने के बाद से डिप्रेशन में थी। इस पर ससुराल के लोगों ने उसका साथ छोड़ दिया। इसके चलते रुचि ने खुदकुशी की। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed