लखनऊ के गोमतीनगर के हुसड़िया में शहीद पथ पर मंगलवार सुबह टेंपो ट्रेवलर का ब्रेक फेल होने से भीषण हादसा हो गया। टेंपो ट्रेवलर आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। वाहन के बाईं तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और भीतर बैठी सवारियां चोटिल होकर चीख-पुकार मचाने लगीं। पुलिस ने महिलाओं-बच्चों सहित सात लोगों को घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर बताते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
नेपाल जा रहा टेंपो ट्रेवलर आगे जा रहे ट्रक में घुसा, भीषण हादसा, कई बुरी तरह घायल, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Apr 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन