{"_id":"593cea8c4f1c1ba65d9beae1","slug":"many-injured-in-a-bus-accident-in-faizabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को झपकी आने से पेड़ से टकराई बस, पलटी, नौ यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर को झपकी आने से पेड़ से टकराई बस, पलटी, नौ यात्री घायल
Sun, 11 Jun 2017 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फैजाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फैजाबाद से सुल्तानपुर जा रही सवारियों से भरी निजी बस रविवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सभी 25 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चार यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामूली रूप से घायल कई यात्री मौके से ही गंतव्य के लिए रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
2 of 4
रविवार भोर फैजाबाद से सुल्तानपुर के लिए एक निजी बस रवाना हुई। जैसे ही इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के मंगारी गांव के सामने पहुंची, अचानक चालक को झपकी आ गई। जब तक चालक संभलता, बस तेज आवाज के साथ पेड़ से टकराकर हाईवे किनारे पलट गई। बस में सवार यात्रियों के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण बस पलट गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे।
3 of 4
घटना के बाद चीख पुकार मच गई, मौके पर मौजूद लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। इस दौरान लोगों ने एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपी 100 पीआरवी की दो गाड़ियों ने दो चक्कर लगा कर घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हादसे में ये हुए घायल
दुर्घटना में भीम दत्त तिवारी (50), प्रभावती (60) निवासी बोदहरी थाना हैदरगंज, गुड्डन (37) निवासी परसपुर हैदरगंज, संतोष कुमार (40) निवासी पूरे भोला तिवारी जगदीशपुर अमेठी, एसके पांडेय (22) निवासी खजुरहट, अभिषेक (28) निवासी फतेहगंज, शशीबाला (38), विभा (16), उग्रसेन श्रीवास्तव (40) निवासी पूरे लाला सरेसर बीकापुर को सीएचसी लाया गया। गंभीर रूप से घायल भीम दत्त तिवारी, संतोष कुमार, एस के पांडेय व गुड्डन को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।