फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी ने 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, खाते में फूटी कौड़ी नहीं आई ... अब बैंक में आग लगा दूंगा

Sat, 09 Jun 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jun 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
man tried to burn himself in bank
bank - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी ने हम सभी को ठगा है। 15 लाख रुपये नहीं दिए। बैंक से भाग जाओ, आग लगा दूंगा... ये सुनते ही इलाहाबाद बैंक जरवल (बहराइच) में भगदड़ मच गई। आगे क्या हुआ जानने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक  करें। 
man tried to burn himself in bank
bank - फोटो : amar ujala
आग लगा दूंगा...इतना बोलते ही एक युवक ने पेट्रोल से भरी बोतल अपने ऊपर उड़ेल ली। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे काबू में किया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
man tried to burn himself in bank
bank - फोटो : amar ujala
बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत धनराजपुर गांव निवासी मौजीलाल (35) पुत्र रामबालक शुक्रवार सुबह 10:45 बजे हाथ में बड़ी बोतल और एक पांच लीटर की पिपिया लेकर इलाहाबाद बैंक जरवल शाखा में पहुंच गया। यहां पहुंचते ही उसने सहायक प्रबंधक नितिन कुमार कनौजिया से बैंक के बाहर भागने को कहा। सहायक प्रबंधक ने कारण पूछा तो युवक बोला मोदी ने 15 लाख रुपये देने को कहा था। आज तक खाते में फूटी कौड़ी नहीं आई। हर सप्ताह खाता चेक करता हूं। परिवार भुखमरी के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
man tried to burn himself in bank
bank - फोटो : amar ujala
जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक ने बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कना शुरू कर दिया। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो जेब से माचिस निकाल ली। बैंक कर्मी आगे बढ़े तो उन पर भी पेट्रोल फेंक दिया। बैंक में ऑडिट करने आए ऑडीटर अभिषेक के सिर पर पेट्रोल पड़ा तो वह उल्टे पांव बैंक के बाहर भागे। बैंक में भगदड़ मच गई। ग्राहक और बैंक के सारे कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर तेजी से बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन
man tried to burn himself in bank
bank - फोटो : amar ujala
चीख-पुकार सुनकर बैंक से कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे। किसी तरह हालात काबू में किया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है। शाखा प्रबंधक राजकुमार यादव की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बैंक परिसर के अंदर युवक ने जो पेट्रोल फेंका था, उसे साफ करवाया गया है। बैंक पूरी तरह सुरक्षित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed